रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
पांचाल घाट गंगा तट पर मुंडन कराने आया टैक्टर खाई में गिरा एक महिला की मौत से साथ एक दर्जन से अधिक घायल जिनको लोहिया अस्पताल में कराया गया भर्ती।
जिला हरदोई के विकास खण्ड सवायजपुर क्षेत्र के गांव शैजना निवासी स्व शौरभ की पत्नी लक्ष्मी अपने बेटे सूर्या का मुंडन कराने अपने परिवार व गांवों वालो के साथ गंगा घाट पर टैक्टर से जा रही थी तभी अचानक उत्तरी बन्दा पर नीचे उतरते समय टैक्टर नीचे खाई में गिर गया जिससे ट्राली में बैठे जितने भी लोग थे उसी में दब गए।स्थानीय लोगो की मदद से सभी घायलों बाहर निकाला गया 108 एम्बुलेंस के लिए फोन किया गया लेकिन वह नही पहुंची लेकिन वहां से अपनी प्राइवेट एम्बुलेंस लेकर गुजर रहे इच्छाराम यादव ने अपनी गाड़ी में सात लोगो को बैठाकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया बाकी घायलो को पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराये है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।वही घटना में घायल सूर्या की मां लक्ष्मी देवी की मौत हो गई है।
लोहिया इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि घटना में एक दर्जन से अधिक लोगो को भर्ती किया गया है जिसमे लक्ष्मी नाम की महिला की मौत हो गई है अन्य घायलो का इलाज किया जा रहा है।
घटना से अनाथ हुआ सूर्या-शहर कोतवाली क्षेत्र की चौकी पांचाल घाट गंगा तट के किनारे अपना मुंडन कराने से पहले ही सूर्या के सिर से मां का साया उठ गया इसी बच्चे का दो साल पहले पिता का साया भी उसके सिर से उठ चुका था।अब उसका कौन करेगा पालन पोषण जिस बच्चे को मां बाप की जरूरत होती है लेकिन उसके पास कोई नही बचा।
खुशियां मातम में बदली-जिस प्रकार से हरदोई से टैक्टर पर सवार होकर ढोलक की थाप पर सभी लोग मंगल गीत गाते हुए गंगा तट पहुंचे थे।लेकिन अचानक घटना होने से मंगल गीतों की जगह चीख पुकार सुनाई देने लगी थी ढोलक की थाप की जगह पर लोगो के शरीर पर गम्भीर चोटें दिखाई दे रही थी।यह घटना को देखने वालों की आँखों से आंसू अपने आप निकल आते थे क्योकि जिस बच्चे का मुंडन होना था उसी की मां की मौत घटना में हो गई है।जिसमे गांव के ही रहने वाली अन्नपूर्णा,सुमन,मालती,रामरानी,चम्पा, शांति,कमला,धनदेवी,पुरुषों में अमर सिंह,दीपू,तेजप्रताप सिंह सहित अन्य कई लोग घायल हुए है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।