ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
समाजवादी
के नगर कार्यालय नवीन मार्केट में स्वं0 पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम लाल
गुप्ता की 74 वी जयंती नगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन खान के नेतृत्व में मनाई
गई। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता प्रोफेसर कुलदीप यादव ने किया।
गोष्टी के दौरान नगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन खान ने कहा कि स्वर्गवासी श्याम लाल गुप्ता एक सच्चे समाजवादी नेता थे उनके रग रग में समाजवाद बसा हुआ था उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के हमदर्द थे जब भी कोई कार्यकर्ता दो-चार दिन पार्टी कार्यालय नहीं आता था वह उसके घर जाकर उसका हाल-चाल पूछते थे वह कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में हमेशा खड़े रहते थे उन्होंने अपना सारा जीवन सादगी के साथ जिया स्वर्गवासी श्याम लाल गुप्ता की दृष्टि इच्छा शक्ति बहुत मजबूत थी! वह दो बार समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष और 1999 में कानपुर नगर लोकसभा का चुनाव भी लडे पीड़ित गरीब मजदूर के मसीहा थे! ऐसा नेता हमारे बीच जीवन में दोबारा नहीं मिल सकता!
कलार्यक्रम
में उपाध्यक्ष संजय सिंह, आशु खान, मिंटू यादव, पूर्व विधायक गणेश
दीक्षित, पप्पू मिर्जा, राहुल यादव, दीपक खोटे, मुंशी वर्ली रिजवी, आदि लोग
मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।