लखनऊ-किसानों की खुशहाली से प्रदेश की तरक्की - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 12 December 2018

लखनऊ-किसानों की खुशहाली से प्रदेश की तरक्की




लखनऊ-महेंद्र मिश्रा
किसानों को बिचैलियों की डकैती से बचाने के लिए आनलाइन पंजीकरण कराना भाजपा सरकार का एक सराहनीय कदम है। 

पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार की उत्तर प्रदेश के हर किसान को तकनीकी के औजार से लैस करना है और सरकार इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। 

प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछली सपा और बसपा सरकारों में फैले भ्रष्टाचार ने किसानों की माली हालत बदतर कर दी थी। भष्टाचार के भंवर में फंसकर बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर लेते थे। भाजपा सरकार लगातार वे सारे उपाय कर रही है जिससे किसान किसी भी तरह से भ्रष्टाचार का शिकार न हो पाए। प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ किसानों के दरवाजे तक पहुंचाने का प्रबंधन प्राथमिकता पर कर रही है। 

पिछली विपक्षी सरकारों में जहां गांवों में चार से पांच सौ सोलर पंप लगते थे वहीं चालू वित्तीय वर्ष के अंत में 15 हजार से अधिक सोलर पंप लग जाएंगे। में इसका नतीजा भी अब दिखने लगा है। 

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के किसानों ने मेहनत करके प्रदेश के कृषि उत्पादन में 17 लाख टन की बढ़ातरी की है। गेहूं उत्पादन में यूपी देश में पहले नंबर पर और धान में दूसरे नंबर पर है। प्रदेश को बीज हब के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने यूपी में 85 लाख क्विंटल बीज बांटने का लक्ष्य तय किया है। 

प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर जिले में एक कृषि विकास केंद्र की स्थापना की है। सरकार ने धान और गेहूं की रिकार्ड खरीद की है और इस बार मक्के की भी खरीद की जा रही है। इन योजनाओं से प्रदेश का किसान लगातार खुशहाली की ओर बढ़ रहा है। खुशहाल किसान के बिना प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। इसी मूलमंत्र को आगे रखकर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार आगे बढ़ रही है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।