जिला सवांददाता- अरविन्द शर्मा
फौजी देश की सीमा की सुरक्षा में दिन रात लगा रहता है और
फौजी की ही वजह से हम अपने देश मे अपने घरों में महफूज़ रहते है लेकिन ज़रा
तसव्वुर कीजिये कि जिस फौजी की वजह से हम सुरक्षित है
उसी का परिवार
असुरक्षित हो तो मंज़र कैसा होगा जी हां कुछ ऐसी ही तस्वीरे आ रही है कानपुर
देहात से जहां एक फौजी के परिवार को ज़मीनी विवाद के चलते दबंगो ने लाठी
डंडो से पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया फौजी अपने परिवार के साथ न्याय पाने
के लिए अधिकारियों की चौखटों के चक्कर लगा रहा है लेकिन फौजी की फरियाद
सुनने वाला कोई नही लिहाज़ा भ्रष्ट तंत्र के आगे घुटने टेकते हुए अब उसने
खुद बागी पान सिंग तोमर बनने की ठान ली है
यूपी के कानपुर देहात रूरा थाना क्षेत्र के सूतनपुरवा गाव जमीनी विवाद
में गाव के कुछ दबंगों ने कश्मीर में तैनात फौजी के पिता और उसके बुआ के
लड़के के ऊपर लाठी डंडो से हमला कर दिया और पीड़ित को अधमरा समझ दबंग मौके से
भाग खड़े हुए वही पीड़ित के पिता कानपुर के उर्सला अस्पताल में 15 दिनों से
भर्ती है
दरअसल पूरा
मामला यह है पीडित खेत से काम कर घर वापस लौट रहे अपने भांजे के साथ वो घर
आ रहा था तो रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे गुड्डन बाजपेई और सोनू
बाजपाई अपने साथ्यी के साथ हमारे और मामा के ऊपर लाठी डंडो से हमला कर दिया और भांजे को मुझको रस्सी से बाध कर पिटाई की और मेरे सर पर हमला कर
दिया जिससे मै लहू लूहान होकर वाही जमीं पर बेहोस होकर जमींन पर गिर
पड़े और मुझे मरण अवस्था मे देख मौके से फरार हो गए ...एक हफ्ते से हम
लोग थाने के चक्कर लगा रहे है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है और उलटा पुलिस
उन दबंगों से समझौता करने की बात कह रहे है
थाने
में कोई सुनवाई ना होने और पुलिस द्वारा दबाव बना कर समझौता कराने की
शिकायत करने फौजी अभय त्रिपाठी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाईं फौजी अभय
ने बताया की मेरी पोस्टिंग कश्मीर है 15 तारीख को मेरे पास थाने से फोन आया
की तुम्हारे पिता से लड़ाई झगड़े के दौरान उनके सर पर गंभीर छोटे आई है
लिहाजा आप आज जाओ अभय की माने तो वो करीब एक हफ्ते से थाने के चक्कर
लगा रहा है पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और पुलिस समझौता कराने का
दबाव बना रही है एसपी से न्याय की गुहार लगाईं तो एसपी ने कार्यवाही की
बात कही लेकिन अगर हमें इंसाफ नही मिला तो मजबूर होकर अपने तरीके से
बदला लूंगा यानी हथियार उठा लूंगा
इस मामले में जब जिले के एसपी से पूछा गया तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिया और मामला दिखवाने की बात कही
ऐसे
में एक सवाल उठता की जो देश की रक्षा में सैनिक लगे है उनके परिवार की
आखिर कौन रक्षा करेंगा ये एक बड़ा सवाल है जबकि पीड़ित फौजी आज खुद थाणे
से लेकर एसपी के चक्कर लगा रहा है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।