जिला सवांददाता:अरविन्द शर्मा
कानपुर
देहात ! युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय
साँस्कृतिक प्रतियोगिता में कानपुर देहात के केन्द्रीय विद्यालय माती के
छात्र शिवम् ने प्रथम् स्थान प्राप्त किया।वहीं पर्यावरण मित्र नवीन कुमार
दीक्षित द्वारा लिखित पर्यावरण पर नाटक मंचन करके कानपुर देहात की एकांकी
टीम् ने प्रथम स्थान पाकर राज्य स्तर के लिए चयनित हो गई।
इस एकाँकी टीम
में जूनियर स्कूल सिठमरा की मीनाक्षी,प्रियंका,माँ सरस्वती ज्ञान मंदिर से
सिठमरा से राधेश्याम अँजली,खुशबू,शिवान्श,निशा पाण्डेय,केवी माती से
शान्या,शिवम्,अन्य में मान्सी,रमाकान्त तिवारी ,राहुल
पाण्डेय,अर्चना,अभिषेक आदि शामिल थे ।मण्डल स्तर पर प्रथम् पाने वाले
कानपुर देहात से हरमोनियम् वादन में सरनाम,ढोलक वादन में विनीत
राजपूत,लोकगीत गायन में दिलीप कुमार,चिमटा वादन में सोनू ने प्रथम स्थान
पाया । लोकगीत में वैशाली,लोक नृत्य में रश्मी की टीमें प्रथम् रहीं
सास्त्रीय नृत्य में महक ने प्रथम् स्थान पाकर जिले का नाम् रोशन करके
राज्य स्तर पर अपना स्थान पक्का किया। इस अवसर जिला युवा कल्याण अधिकारियों
में कानपुर नगर से आरती जयसवाल, देहात से अवधेश शुक्ला , क्षेत्रीय युवा
कल्याण अधिकारियों में जगत सिंह यादव,अनिल तिवारी ,सामाजिक कार्यकर्ता
दीपिका सिंह ,गोपी किशन आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।