ऊर्जा मंत्री ने किया कमल संदेश पदयात्रा के समापन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 15 December 2018

ऊर्जा मंत्री ने किया कमल संदेश पदयात्रा के समापन



प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को मथुरा में तीन तहसील क्षेत्रों में कमल संदेश पदयात्रा के समापन कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। पहला कार्यक्रम मथुरा भाजपा के जुबली पार्क स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इसके बाद उन्होंने महावन में स्थित पुरोहित का बाड़ा और गोवर्धन के चंद्रा गार्डन में आयोजित हुए समापन कार्यक्रमों में भाग लिया। 

गोवर्धन में कमल संदेश पदयात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित करने से पूर्व ऊर्जा मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोवर्धन के मुरारी कुंज से मुख्य बाजार होते हुए बरसाना-गोवर्धन रोड स्थित चंद्रा गार्डन तक पदयात्रा भी की।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।