by,सत्य प्रकाश चौधरी
लौह पुरूष, भारत रत्न-पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की
पुण्यतिथि आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के
महामंत्री प्रभारी संगठन एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी की अध्यक्षता
में मनायी गयी।
इस मौके पर मौजूद सभी कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल के चित्र
पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं गोष्ठी का आयेाजन कर
पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस नेताओं ने
अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के
महामंत्री एवं प्रवक्ता ओंकार नाथ सिंह ने किया।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता रफत फातिमा ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रशासन डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल ने इस देश की आजादी में न सिर्फ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि आजादी के बाद देश के एकीकरण और सुदृढ़ बनाने में अपना अप्रितम योगदान दिया जिसे कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता। उन्होने कहा कि सरदार पटेल ने इस देश को जाति और धर्म से ऊपर उठकर सम्पूर्ण विकास और विश्व के पटल पर पहचान दिलायी थी। सरदार पटेल को आज कुछ अलगाववादी ताकतें उन्हें जाति और धर्म के बन्धन में बांधकर राजनीति करने का प्रयास कर रही हैं और वोट की रोटियां सेंकने का काम कर रही हैं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।