कानपुर -भू माफिया के ऊपर भी शुरू हुई कार्यवाही ,जाजमऊ के हिस्ट्रीशीटर के घर नोटिश हुई चस्पा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 1 December 2018

कानपुर -भू माफिया के ऊपर भी शुरू हुई कार्यवाही ,जाजमऊ के हिस्ट्रीशीटर के घर नोटिश हुई चस्पा

 
 
 ब्यूरो -रवि गुप्ता 
 
शहर में पुलिस बदमाशों के हाफ इनकाउंटर के बाद अब भू माफियाओ के ऊपर भी शिकंजा कसना शुर कर दिया है.जिसमे आपराधिक तरीके से अर्जित की गई संपत्ति की होगी कुर्की। जिसके चलते शनिवार को चकेरी थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर एवं भू माफिया के ऊपर पुलिस ने कुर्की की  नोटिश चस्पा कर दिया है।  कुर्की की कार्यवाही से अन्य भू माफियाओ में भी खौफ दिखाई देना शुरू  हो गया है।
 
 जाजमऊ इलाके में रहने वाले मोहम्मद आसिफ उर्फ़ पप्पू स्मार्ट पर गैंगेस्टर तहत कार्यवाही की गई है इस दौरान उनके मकान ,दुकान ,घर पर कुर्की की कार्यवाही के तहत नोटिस चस्पा किया गया है। वही उसके घर के बहार बनी दुकानों को भी खाली कराने के आदेश दे दिए गए है और कुर्की की कार्यवाही सोमवार की की जाएगी।
 
चकेरी इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया की मोहम्मद आसिम उर्फ़ पप्पू स्मार्ट के के ऊपर एक दर्जन मुक़दमे भूमाफिया ,गैंगेस्टर,और हिस्ट्रीशीटर के दर्ज है। जिसके चलते शनिवार को उनके घर के बहार और दुकान में नोटिस चस्पा कर कुर्की की करयवाही की  है उनके 24   समय दिया गया है और सोमवार को कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान एसीएम और  साथ साथ हरबंश मोहाल पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।