ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के कोपरगंज इलाके में एक युवक ने प्राइवेट
फार्म में काम करने वाले मुनीम के बैग में ब्लेड मार कर बैग में रखे साठ
हजार रूपए लूट कर मौके से फरार हो गया ,.मुनीम को जब घटना की जानकारी हुई
तो उसने युवक का पीछा किया लेकिन युवक अपने दो और साथियो के साथ बाईक पर
सवार होकर तमंचा लहराते हुए भाग निकले।
मुनीम ने घटना की जानकारी अपने मालिक और पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कलक्टरगंज में रहने वाले बिंदेश्वर प्रसाद एक प्राइवेट फार्म में काम करते थे गुरुवार की सुबह बिंदेश्वर के मालिक ने उन्हें गाडी की क़िस्त बैंक में जमा करने के लिए साठ हजार रूपय बारा देवी बुला कर दिया था जिसके बाद बिन्देशवर ऑटो से डिप्टी पड़ाव पहुंच कर साधन बदलने के लिए ई रिक्शा पर बैठा।इस दौरान एक युवक भी उसी रिक्शा पर बैठ गया और जैसे ही कोपरगंज पहुंचा तो युवक रिक्शे से कूद कर भागने लगा इस पर जंब मुनीम को शक हुआ तो उसने देखा की उसके बैग में ब्लेड लगी हुई थी जिसके बाद उसने लड़के को पकड़ने के लिए दौड़ाया तभी युवक के दो साथियो ने उसे अपनी बाइक में बैठा लिया इस दौरान तीनो युवक तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। जिसके बाद मुनीम ने घटना की जानकारी मालिक व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुनीम की तहरीर लेकर आरोपी युवको की तलश शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।