ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
शहर के जिलाधिकारी ने पेश की मानवता मिशाल। जाम फसे विकलांग को हाथो से
ढकेल कर जाम से निजात दिलाई। जिसके बाद यह बात शहर में चर्चा विषय बन गई
है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुद्रण करने के लिए जिलाधिकारी विजय
विश्वाश पंत ने गुरुवार को सड़को पर उतर कर निरिक्षण करने के लिए नवीन
मार्केट की पार्किंग पहुंच गए।
वही उनके साथ पूरा प्रशासनिक अमला भी मौजूद था तभी पार्किंग में एक विकलांग मोहम्मद आरिफ अपनी ट्राई साइकल के साथ पहुंच गया इस दौरान चारो तरफ से कई मोटर साइकल वालो ने अपने वाहन खड़े कर दिए। जिस के कारण विकलांग इन बाइको के बीच फस गया।और अपने को किसी तरह बाहर निकालने की जुगत करता हुआ दिखाई दिया लेकिन प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने उसे निकलना उचित नहीं समझा।तभी मौके पर मौजूद जिलाधिकारी की नजर उस विकलांग पर पड़ी तो उन्होंने खुद जाकर उस विकलांग को चारो तरफ खड़ी बाइको के बीच से अपने हाथो से ढकेलते हुए बाहर निकाला। डीएम के इस एक्शन के बाद अधिकारियो को मामले की गंभीरता का एहसास हुआ। मोहम्मद आरिफ भीख मांग कर अपना जीवन यापन करता है और सड़को के किनारे रात गुजरता है .

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।