रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
रविवार
को कन्नौज पहुंचे प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने ग्राम जुकइया में लोगों के
बीच गए यहां उन्होंने महिलाओं को कंबल बितरण कर डीएम रवींद्र कुमार और
अन्य अधिकारियों के साथ रेडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात
सुनी, लेकिन ग्रामीणों के मन की बात किसी ने नहीं सुनीं।
बदहाली में जी रहे
ग्रामीणों का इसका मलाल है। वहीँ स्टिंग आपरेशन में निजी सचिव के फंसने के
सवाल पर संदीप सिंह ने पत्रकारों से कहाकि मामले में मुख्यमंत्री ने जांच
बैठाई है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
स्टिंग ऑपरेशन पर कहा यह
जनपद
कन्नौज के सदर तहसील क्षेत्र के गांव जुकइया में रविवार को जिले के
प्रभारी मंत्री संदीप सिंह और अधिकारियों के साथ गांव के लोगों ने रोडियो
पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। इस दौरान प्रभारी मंत्री
ने 30 महिलाओं को कंबल भी बांटे। प्रभारी ने कहाकि प्रधानमंत्री देश की
एकता और विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। जनता के हित में केंद्र व
राज्य सरकार शौचालय, अंत्योदय, उज्जवला, सौभाग्य, उजाला आदि योजनाएं चला
रही है। हमारा प्रयास है कि जनपद के हर गरीब को योजनाओं का लाभ मिल सके।
अधिकारियों को हर जरूरत मंद को कंबल देेने के निर्देश दिए गए हैं। स्टिंग
आपरेशन में निजी सचिव के फंसने के सवाल पर संदीप सिंह ने पत्रकारों से
कहाकि मामले में मुख्यमंत्री ने जांच बैठाई है। जो भी दोषी होगा उस पर
कार्रवाई की जाएगी।
आनन फानन में तय हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम में डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सदर एसडीएम शैलेष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, भाजपा नेता रामजीवन राजपूत, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे। मन की बात कार्यक्रम के दौरान आनन-फानन में कंबल वितरण कार्यक्रम भी तय किया गया। लेखपाल व अन्य कर्मियों को भेजकर गांव से कुछ महिलाओं को बुलाया गया। कंबल लेने आईं 30 महिलाओं को अधिकारियों के सामने जमीन पर बैठाया गया। करीब 20 मिनट उनके नाम नोट किए गए। इसके बाद कंबल वितरण शुरू किया गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।