ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
कानपुर ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के तमाम
स्कूलों और अन्य जिलों से आये हुए छात्र छात्राओं के बीच दो दिवसीय
ताइक्वांडो चेम्पियनशिप का ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजन किया गया जिसका
उद्घाटन डीएम विजय विश्वास पन्त ने किया। जहां बच्चो ने अपने हुनर को
दर्शाया
देखने को मिली कड़ी प्रतिस्पर्धा
ग्रीनपार्क
स्टेडियम में आयोजित ताइक्वांडो चेम्पियनशिप प्रतियोगीता में बढ़ चढ़ कर शहर
के कई स्कूलों व अन्य जिलों से आये हुए बच्चो ने हिस्सा लिया जहां सभी के
बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
नेशनल प्लेयर और रेफरी व जज की भूमिका अदा कर रही ब्लेक बेल्ट सृष्टि सोनी ने बताया कि आज समाज मे महिलाओ बेटियों के साथ लगातार अत्याचार बढ़ता जा रहा है जिससे वह घर से बाहर निकलने में बजी डरने लगी है लेकिन अब बेटियां भी किसी से पीछे नही है वह अपनी सुरक्षा खुद करने में सक्षम है ताइक्वांडो से वह खुद की या अन्य की रक्षा कर सकती है यह बहुत जरूरी है कि बेटियों को अब हर खेलो में आगे होने का मौका मिल रहा है मैं खुद एक ताइक्वांडो प्लेयर हूँ और मैं ताइक्वांडो के लिए क्लासेस भी चलाने जा रही हूं
जिससे बेटियों को आगे बढ़ने
और किसी से भी डरने की जररूत नही होगी और लड़कियां भी इस ओर जागरूक हो रही
है। जनरल सेक्रेटरी अरुण सोनी ने बताया कि यहां कई स्कूल और अन्य जिलों से
आये हुए बच्चो ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है क्योंकि समाज मे आज
आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो खेल बहुत जरूरी है जिससे उसका प्रसार बढ़ सके।
इस अवसर पर ट्रेजरार अभिलाष वर्मा मौजूद रहे



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।