जिले में बालश्रम को लेकर अफसर और सत्ताधारी पार्टी के नेता कितने संजीदा हैं, इसका अंदाजा आप इस बात से लगाइए की एक ठेकेदार जो सासंद प्रतिनिधी भी है, बच्चों से बाल मजदूरी करा रहा है, सड़क पर हो रही इस बाल मजदूरी को देखने वाले तो कई लोग हैं, लेकिन कहने वाला कोई नहीं है, और वो इसलिए क्योंकि लिंक सांसद मुकेश राजपूत से जुड़ा है
दरअसल शमसाबाद से रोशनाबाद रोड पर स्थित अलेपुर पीत धोलेश्वर गांव जो हाल ही में नगर पंचायत में शामिल हुआ है में करीब 500 मीटर का सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण का काम चल रहा है, सांसद निधी द्वारा यहां ये नाली का निर्माण कराया जा रहा है .जिसमें करीब 5 से 6 छोटे बच्चे भी काम कर रहे हैं, आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं इन बच्चों को नाली बनाते हुए, काम करते हुए, कुछ बच्चे स्कूल की ड्रेस में भी दिख रहे हैं
नाली निर्माण का ठेका कायमगंज के
सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधी अजीत राजपूत के पास है, जो इस नाली का
निर्माण करा रहे हैं अब अगर एक सांसद का प्रतिनिधी भी इस तरह कानून की
धज्जियां उड़ाएगा, इसका खुलेआम मखौल उड़ाएगा तो समझिए की शासन-प्रशासन बाल
मजदूरी को लेकर कितने जिम्मेदार हैं, कितने संजीदा हैं...
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।