ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
कानपुर। पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी है देर रात शहर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कई मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर से पुलिस की मुठभेड़ हो गईं इस दौरान बदमाश ने पुलिस से बचने के लिए उनके ऊपर फायरिंग कर दी जवाबी फायरिंग में बदमाश अनिल उर्फ पनिल के पैर में गोली लग गयी जबकि एक अन्य बदमाश चकमा देकर मौके से फरार हो गया घायल बदमास को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
शहर के कई क्षेत्रो में मचा रखा था आतंक
बाबूपुरवा
थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक से घटना की वारदात की प्लानिंग कर रहे बर्रा
निवासी हिस्ट्रीशीटर ,गैंगस्टर अनिल उर्फ पनिल व उसका एक साथी बाइक से
बेगमपुरवा पहुंचे ही थे कि चेकिंग के दौरान उन्होंने अपनी बाइक को पहले ही
रोकना चाहा सन्देह पर पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा जिसके एवज में
बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, भागने पर जवाबी फायरिंग में पुलिस ने
भी फायरिंग की जिसमें एक गोली बदमाश अनिल के पैर में जा लगी और वह बाइक
समेत गिर पड़ा जबकि दूसरा साथी फरार हो गया। मौके पर पुलिस को तमंचा ,जिंदा
कारतूस और बाइक को कब्जे में ले लिया है और घायल बदमाश को केपीएम अस्पताल
में भर्ती कराया है आपको बता दें कि शातिर बदमाश गैंगस्टर अनिल उर्फ पनिल
के ऊपर सिटी व देहात के कई थानों में हत्या,लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज है
।इस पूरे घटना क्रम पर एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि देर रात हुई
मुठभेड़ में घायल बदमाश अनिल उर्फ पनिल पर लूट,हत्या,चोरी के गंभीर मामले
कानपुर और आसपास के कई जिलों में लगभग डेढ़ दर्जन भर मुकदमे थानों में दर्ज
है। जिसकी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी जिसे देर रात मुठभेड़ के बाद
हिरासत में ले लिया गया है जो कि बर्रा इलाके का रहने वाला है आगे की विधिक
कार्यवाही की जा रही है। और दुसरे बदमाश की तलाश की जा रही हैं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।