फोटो श्रोत गूगल
रिपोर्ट-तुफ़ैल ताहा
प्रदेश सरकार में सिंचाई मंत्री अपनी ही कही बात पर नही
टिक सके जिससे जिले में उनकी खूब थू थू हो रही है मंत्री जी हमीरपुर जिले
के राठ कस्बे में एक कार्यक्रम में शामिल होने आये थे इस दौरान उन्होंने
बुंदेलखंड के विकास यहां के खेतो में पानी देने की योजना व किसानों से
हमदर्दी की खूब बाते की किसानों को अपना दुखदर्द सुनाने का मौका मिलने की
उम्मीद जागी किसान अपने बीच मंत्री जी को पाने का इनतजार करते रहे मंत्री
जी किसानों को वक्त तो नही दे सके अल्बत्ते पंचर की दूकान का उद्घाटन करने
का वक्त जरूर निकाल कर राठ को अलविदा कर गये मंत्री जी के इस कदम से किसान
योगी सरकार से खासा खफा हो गए कि उनके एक मंत्री का यह हाल है तो दूसरे
मंत्रियों से किस तरह की उम्मीद की जाए सिंचाई मंत्री ने संवाददाताओं से
बात करते समय टायर पंचर की दूकान का उद्घाटन करने की बात से साफ तौर पर मना
कर दिया था लेकिन अपनी कही बात से दो घण्टे में ही पलटते हुए टायर पंचर की
दूकान का उद्घाटन करके राठ से रवाना हो गए बीते दो दशकों से परेशान,
आर्थिक तंगी झेल रहे यहां के किसान और सालों पहले दम तोड़ चुकी समूचे
क्षेत्र की खस्ताहाल नहरों के हाल से रुबरू होने का समय कस्बे में रात और
दिन बिताने वाले प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री को नही रहा
करीब
दो दशकों से सिंचाई के लिए क्षेत्र के किसान बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान
है और तंगहाल किसान की क्षेत्र में बेहद बुरी हालत है। कर्ज लेकर खेती
करने वाले यहां के सामान्य किसान को परम पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज
के जन्मदिन पर कस्बे में आये प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह
से काफी उम्मीदें थी और अपनी दयनीय हालत मंत्री को बताने के लिए किसान उनके
आने का इंतजार कर रहा था।
पूज्य स्वामी जी के
जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व ही बीते सोमवार को सिंचाई मंत्री का कस्बे में
आगमन हो गया था। आज पूज्य स्वामी जी की समाधि पर आयोजित पुष्पान्जलि सभा
में मंत्री जी करीब 11 बजे समाधि स्थल पर भी उपस्थित हो गये और कार्यक्रम
के बाद मंत्री महोदय मीडिया से मुखातिब हुये जहां एक पत्रकार ने मंत्री जी
से सवाल कर दिया कि मंत्री महोदय चर्चा है कि आज कस्बे में एक टायर और पंचर
की दुकान का उद्घाटन करने आप जायेंगे ? तो मंत्री जी ने कहा ‘‘ नहीं मैं
ऐसा कोई उद्घाटन करने नहीं जा रहा हूँ

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।