ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर देश भर में उनको
श्रद्धांजलि दी जा रही है शहर में भी तमाम जगहों पर बाबा साहेब को याद करते
हुए श्रद्धांजलि सभा और जुलूस निकाले गए वही इसी क्रम में आज ईदगाह से
सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसियों व व्यापारियों ने एकजुट होकर मलिन
बस्तियों से गुजरते हुए केंडल मार्च निकालकर चुन्नीगंज स्थित अंबेडकर जी
की प्रतिमा के पास केंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बाबा साहब हमेशा गरीबो,किसानों के लिए रहते थे तैयार
सम्विधान
की नींव रखने वाले बाबा साहेब 6 दिसम्बर 1956 को दुनिया से अलविदा कह दिया
था आज कानपुर के ईदगाह से सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजनों व व्यापारियों
ने कैंडल मार्च निकालकर चुन्नीगंज स्थित घंटी वाले मंदिर के समीप बाबा
साहेब अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया व कैंडल जलाकर
उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता अवनीश सलूजा
जी ने कहा कि संविधान के रचयिता बाबा साहब अम्बेडकर जी जिन्होंने संविधान
का निर्माण किया।
संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आजाद भारत
के प्रथम विधि व न्याय मंत्री थे, उन्होंने सामाजिक भेदभाव का विरोध करते
हुए दलित व बौद्ध आन्दोलन को प्रेरित किया और महिलाओं, गरीबों, किसानों तथा
श्रमिकों के अधिकारों का समर्थन किया साथ ही उनके लिए जिंदगी भर कड़ा
संघर्ष किया आज हम सभी ने उन्हें याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देकर
उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया है।
इस मौके पर, मुकेश
बाल्मीकि, कार्यक्रम संचालन, सर्वश्री आशुतोश पाण्डेय, जुगुल किशोर गुप्ता,
गुलाम साबिर,नीलम चौरशिया,सुरेश राका, अब्दुल सफ्फान कुरैशी,मो०इदरीश,
धीरज तमबे, रबि खन्ना,शिवराज, राणा , अनूज मंहोत्रा,विजय गोतम,आदि के साथ
सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।