लखनऊ - बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलने की आवश्यकता - राज बहादुर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 6 December 2018

लखनऊ - बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलने की आवश्यकता - राज बहादुर

रिपोर्ट - सविता मौर्या  

भारत रत्न बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर का निर्वाण दिवस आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मंत्री राज बहादुर की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री  रामकृष्ण द्विवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत बाबासाहब के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
 
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की वाइस चेयरमैन एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती सिद्धिश्री ने बताया कि कार्यक्रम में मौजूद मुख्य वक्ता रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक समरसता के पक्षधर थे उन्होने सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने की बात की लेकिन आज की परिस्थितियों में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है ऐसी विचारधारा से देश की व्यवस्था खतरे में पड़ जायेगी। ऐसी स्थिति आने वाले समय में घोर विनाशकारी साबित होगी। ऐसे में बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।
 
पूर्व मंत्री राजबहादुर ने बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि हमारे देश के संविधान पर आज खतरा मंडरा रहा है। कुछ षडयंत्रकारी ताकतें हमारे देश और संविधान को अपने कुचक्र से बर्बाद करने में तुली हुई है ऐसे में इनको रोकना हमारी प्राथमिकता बनी है क्योंकि संविधान ही हमारे देश की आत्मा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।