ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा और डीएम विजय विश्वास पंत ने 18 दिसंबर
से शुरू होने वाले बिठूर महोत्सव को लेकर महोत्सव की तैयारियों का जायजा
लेने के लिए सोमवार को बिठूर नाना राव स्मारक पहचे। जहा उन्होंने महोत्सव
की तैयारियों का निरिक्षण किया यह कार्यक्रम 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक
बिठूर के नाना राव पार्क में होगा। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियो में
मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि एक एक पहलुओं पर गहनता
से समीक्षा की जाए. और किस स्थान पर क्या सुसज्जित हो सकता है उसी हिसाब
से समस्त व्यवस्थाए 17 दिसंबर तक पूर्ण कर दी जाये ।
उन्होंने कहा कि
पार्किंग व्यवस्था ,पर्याप्त मात्रा में बैरी कटिंग और बिठूर महोत्सव स्थल
तक आने के समस्त रूट का निरीक्षण कर ले। जिसे सम्बन्धित विभागों द्वारा
पूर्ण करा दी जाये। इसके साथ ही बिठूर के समस्त क्षेत्रों में अभियान चलाकर
सफाई कराई जाए तथा प्रकाश व्यवस्था के लिए अधिकारी निरीक्षण कर खराब पड़ी
स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराएं। वही मंच के बाएं हाथ पर बने ऐतिहासिक
कुँए की पुताई कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा की महोत्सव का आयोजन
ऐसा होना चाहिए कि पूर्व वर्षों से भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन दिखाई दे।
मंडलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्टार नाइट
में विशेष प्रकार से सुरक्षा व्यवस्था कराई जाए किसी प्रकार की लापरवाही
नहीं होनी चाहिए। यह महोत्सव सांस्कृतिक धरोहर बिठूर को दर्शाता है इसके
लिए बिठूर की छटा महोत्सव में अवश्य दिखें। महोत्सव में नानाराव पेशवा
झांसी की रानी तथा बिठूर में घटित आजादी की लड़ाई से संबंधित प्रदर्शनी का
भी आयोजन किया जाए।
इस दौरान मंडलायुक्त और डीएम ने पत्थर घाट का निरीक्षण किया . जहां से
मुख्यमंत्री के द्वारा गंगा आरती की जाएगी इसके संबंध में उन्होंने उपस्थित
अधिकारियों को घाट की सफाई कराने के निर्देश दिए . वही पत्थर घाट पर कुछ
दिनों से लोगों द्वारा अवैध कब्जे को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने बिठूर में बने पर्यटको के लिए सस्ते दामों पर आवासीय एवं भोजन
सुविधा के लिए बने गेस्ट हाउस तथा आधुनिक स्वागत एवं सूचना केंद्र का
निरीक्षण किया जिसे केडीए द्वारा निर्मित किया गया था जो वर्तमान समय में
पर्यटन विभाग को हस्तांतरित है जिसके रखरखाव में कमी मिली यह बिल्डिंग तो
अच्छी है लेकिन इसमें लगे सामान प्रयोग ना होने के कारण टूट रहे हैं जिसके
लिए उन्होंने इसे प्रारंभ करने के निर्देश दिए ताकि आने वाले पर्यटकों को
सस्ते दामों पर रुकने की व्यवस्था हो।
उन्होंने बिठूर में बन रहे पुल
निर्माण कार्य का निरीक्षण किया उसकी धीमी गति का कारण उपस्थित ठेकेदार से
पूछा तो आयुक्त को अवगत कराया गया कि एक साइड पूर्ण है जिसमें मिट्टी तथा
गिट्टी कार्य कराना है दूसरी साइड बिठूर को जाने वाले में अतिक्रमण है जिसे
तत्काल हटाने के निर्देश दिये और निर्देशित करते हुए कहा कि जो मिट्टी
भराई कार्य शेष है उसे 18 तक पूर्ण कराया जाये । निरीक्षण के दौरान , मुख्य
विकास अधिकारी,अपर जिलाधिकारी नगर आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।