भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
माधव सभागार में हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश
संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने की। मुख्यअतिथि प्रकोष्ठों के प्रभारी शिव
कुमार पाठक रहें।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत
अग्रवाल शारदा ने कहा कि 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक क्षेत्रीय व्यापारी
बाजार संयोजक सम्मेलन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ करेगा। व्यापार प्रकोष्ठ
फरवरी में प्रदेशव्यापी एक रैली लखनऊ में करेगा। क्षेत्रीय स्तर पर
व्यापारी बाजार संयोजक सम्मेलन पश्चिमी क्षेत्र का 22 दिसम्बर हापुड़ जिले
पिलखुवा में, ब्रज क्षेत्र का 30 दिसम्बर को कासगंज में, कानपुर क्षेत्र का
27 दिसम्बर को उरई में, अवध क्षेत्र का 29 दिसम्बर को अयोध्या में,
गोरखपुर क्षेत्र का 28 दिसम्बर को गोरखपुर में, काशी क्षेत्र का 24 दिसम्बर
को वाराणसी में आयोजित किया जायेगा।
शारदा ने बताया कि
भारतीय जनता पार्टी एक अकेली पार्टी है जो व्यापारियों के मान-सम्मान,
स्वाभिमान की रक्षा करती आई है। हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के द्वारा 14 करोड़ युवा व्यापारियों
को बिना गांरटी के लोन दिया। देश के लघु उद्यमी व्यापारियों को 59 मिनट के
अंदर 1 करोड़ रूपये का लोन की स्कीम लागू की।
ऐसी केन्द्र की 127 योजनाएं
आज भारत की देवतुल्य जनता को छू रही है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ ने वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडेक्ट की स्कीम प्रदेश में लागू की।
जैसे लखनऊ में चिकन, गोरखपुर में हैण्डलूम, मेरठ में स्पोर्ट, वाराणसी में
सिल्क साड़ी, फिरोजाबाद में चूड़ी ऐसे 75 के 75 जिलों में व्यापारियों को
उनका व्यापार बढ़े ऐसी उद्योग नीति लागू की।बैठक में सभी क्षेत्र
के संयोजक एवं सहसंयोजक, प्रदेश सह संयोजक मनीष गुप्ता, राजेश मसाला,
सुनील रामा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।