अपराधी की मेहमाननवाजी करती कानपुर पुलिस-वीडियो वायरल-तीन सस्पेंड - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 3 December 2018

अपराधी की मेहमाननवाजी करती कानपुर पुलिस-वीडियो वायरल-तीन सस्पेंड

 कप्तान अनंत देव
कानपुर मण्डल ब्यूरो -रवि गुप्ता
शहर में एक तरफ जहां पुलिस अपराधियो का हाफ इनकाउंटर कर उनके हौसले को पस्त करने में जुटी दिखाई दे रही है वही शहर पुलिस के कुछ सिपाही अपराधियो को मौज मस्ती कराने से भी बाज नही आ रही है आलम यह है कि पुलिस खुद ही गेंगस्टर को खाना खिलवाते ,शॉपिंग कराते हुए नज़र आ रही है  जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वॉयरल होने के बाद शहर के कप्तान अनंत देव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

मूसानगर निवासी चांद कानपुर देहात से कानपुर जेल में शिफ्ट किया गया था और उसे कानपुर देहात में पेशी के लिए ले जाया गया था। और वहा से लौटते समय पनकी तिराहे पर अपराधी गेंगस्टर चांद बाबू को लेकर आ रहे तीन सिपाही हेड कांस्टेबल नरेश सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार और अमित उस अपराधी चांद खान को मौजमस्ती कराते हुए दिखाई दिए । 


सिपाहियों ने अपराधी चाँद बाबू के लिए खाने पीने का सामन देकर उसकी पूरी मेहमाननवाजी कर दी जिसका मौके पर खड़े किसी सख्स ने वीडियो बना लिया और उस सख्स ने पूरे वीडियो को सोसल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में साफ़ दिखाई पड़ रहा था की एक अपराधी की शहर की पुलिस कैसे आव भगत करती है। सिपाहियों के इस गैर कानूनी हरकत का  वीडियो वायरल हो जाने के बाद एसएसपी अनंत देव् ने मामले को  संज्ञान में लेते हुए  तीनो  सिपाहियों को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।