कानपुर - कांग्रेसियों ने मनाया जीत का जश्न-जमकर की आतिशबाजी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 11 December 2018

कानपुर - कांग्रेसियों ने मनाया जीत का जश्न-जमकर की आतिशबाजी

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
कानपुर राज्यों में सुबह से चल रही मतगड़ना में आ रहे रुझानों के बाद शहर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिखाई पड़ना शुरु हो गयी है जिसके चलते कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़को पर उतरकर ढोल ताशों की थाप पर जमकर थिरकते हुए नज़र आये वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी करते हुए दिखाई दिए इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चलने वाले शहर वासियों को भी मिठाईयां भी खिलाई। कांग्रेसी कार्यकर्ता शहर भर में घूम घूम कर इस जीत को दर्शाते हुए दिखाई दिए।


यह लोकतंत्र की जीत 

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की लगभग तसवीर साफ होती जा रही है जहां अब तक कांग्रेस का हर जगह पलड़ा भारी ही नज़र आ रहा है कुछ थोड़ा दांव पेंच मध्यप्रदेश को लेकर अभी भी बना हुआ है जबकि छत्तीसगढ़ में लगभग कांग्रेस की जीत हो चुकी है और राजस्थान में कांग्रेस जीत की ओर आगे बढ़ती जा रही है। आज कांग्रेस की इस जीत पर सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसियो ने सड़क पर उतरकर हाथो में पार्टी का झंडा लिए हुए ढोल ताशे की थाप पर जमकर थिरके साथ ही आतिशबाजी करते हुए मुंह मीठा किया। 

कांग्रेसी नेता पवन गुप्ता ने बताया कि आज 5 राज्यो के चुनाव की मतगड़ना में जिस तरह के रुझान आ रहे है उसमें कांग्रेस की जीत हुई है जिसको लेकर आज जश्न मनाया गया इस दौरान आतिशबाजी की और सभी का मुंह मीठा किया है छत्तीसगढ़ में तो जीत ही गए और राजस्थान में कांग्रेस जीत की ओर आगे बढ़ रही है और जो दांव पेंच मध्यप्रदेश में फंसा हुआ है हमे उम्मीद है कि वहां भी कांग्रेस जीतेगी यह लोकतंत्र की जीत है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।