कानपुर देहात - बदमाशों ने घर में बोला धावा, गृहस्वामी को लहूलुहान कर नगदी सहित लाखों का माल किया साफ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 11 December 2018

कानपुर देहात - बदमाशों ने घर में बोला धावा, गृहस्वामी को लहूलुहान कर नगदी सहित लाखों का माल किया साफ

रिपोर्ट - अरविन्द शर्मा 


बदमाशों का कहर कानपुर देहात में थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस एक घटना के सुराग जुटा नही पाती है, उसके पूर्व बदमाश दूसरी घटना को अंजाम दे देते है। ऐसी ही एक और घटना को अंजाम देते हुए इस बार बदमाशों ने शिवली क्षेत्र के शोभन गांव में एक परिवार को अपना शिकार बना डाला।


बदमाशो ने घर मे घुसकर गृहस्वामी के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। फिर उसे बंधक बनाकर दोनों दुकानों से नगदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। साथ ही गृहस्वामी की मोटर साइकिल लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए। बदमाशों के भागने के बाद लुटे पिटे खौफजदा पीड़ित ने डायल-100 को सूचना दी। इस घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। हालांकि सुबह लोगों ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर कुछ मोबाइल पड़े देखे। करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस ने लिखित शिकायत कर कार्यवाही मांग की है।


असलहा लगाकर दिया घटना को अंजाम

कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र के शोभन गांव (बैरी सवाई) निवासी सुशील कुमार शर्मा के घर मे बीती रात सशस्त्र बदमाशों ने जमकर तांडव किया। फिर उसके साथ मारपीट कर घर मे जमकर लूटपाट की। पीड़ित सुशील कुमार के अनुसार वह रात को क्लीनिक बंद करके अपने घर मे सोया हुआ था। देर रात करीब डेढ़ बजे असलहाधारी बदमाशों ने उसके घर मे धावा बोल दिया। इस बीच बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसके हाँथ पैर बांध दिए और एक बदमाश ने उसकी कनपटी में तमंचा लगा दिया। फिर एकाएक बदमाशों ने क्लीनिक व उससे सटी भाई की मोबाइल की दुकान से करीब 80 मोबाइल सहित नगदी लूट ली।


इस बीच कुछ कहने पर एक बदमाश ने कुछ बोलने पर गोली मार देने की बात कही। इससे वह भयभीत होकर आशियाना लुटता देखता रहा। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान घर के अंदर 3 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। इसमें एक ने सिर पर वार किया, जिससे वह बदहवास सा हो गया। लूटपाट करने के बाद बदमाश गृह स्वामी सुशील से उसकी बाइक की चाभी लेकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद बंधक से मुक्त हुए सुशील ने आनन फानन में चिल्लाना शुरू किया तो परिवारीजन सहित ग्रामीण एकत्रित हो गए। सुबह ग्रामीणों द्वारा पीड़ित के घर के समीप कुछ मोबाइल पड़े देखे गए। सूचना पाकर यूपी डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही मांग की है।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।