चीफ रिपोटर UP - चन्द्र मोहन तिवारी
जौनपुर जिले में सपा विधायक एवं उनके भाई द्वारा दलित महिला को बुरी तरह
पिटाई करकेे, जान से मारने के प्रयास की उत्तर प्रदेश भाजपा ने घोर निंदा
की है। प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने कहा कि यह नारा चरीतार्थ हो गया है
कि जिस गाड़ी पर सपा का झण्डा, समझों उसमें बैठा गुण्डा । जिस तरह से
दलित महिला की पिटाई सरेआम की गई। वह जमीदारी प्रथा की यादे ताजा करता है। पाण्डेय ने कहा कि दलित की समाजवादी पार्टी के गुण्डों द्वारा इस तरह
निर्मम पिटाई पर तथाकथित महागठबंधन अब चुप क्यों है ?
प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी मूलत दलित विरोधी
है। चाहे मायावती को स्टेट गेस्ट हाउस में मारने का प्रयास रहा हो,
चाहे बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की मूर्तियां तोड़ने का,चाहे दलितों को यह
कहना कि बाबा साहब की मूर्ति को रखकर दलित जमीनों पर कब्जे करते है। भारतीय
जनता पार्टी ने बाबा साहब से जुडे़ हुए स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में
विकसित किया है। भीम एप को बाबा साहब को समर्पित किया है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे, प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन एवं सिलेण्डर सौभाग्य योजना के तहत हर घर को बिजली, स्वच्छता अभियान के तहत हर घर को शौचालय, प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत कई करोड़ बैंक खाते खोले गए, हर जिले में कम से कम दो मुद्रा लोन अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों को देना जरूरी किया, प्रधानामंत्री आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत करीब 10 करोड़ परिवारों के लगभग 50 से 55 करोड़ लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के सबसे पिछले पायदान पर खडें आमजन को फायदा पहुंचा है जिससे सर्वाधिक संख्या अनुसुचित जाति/जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग समाज से है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।