रिपोर्ट - अरविन्द शर्मा
जनपद कानपुर देहात में आज सीमा की रक्षा करने वाला फौजी पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में अपने परिवार की सुरक्षा के लिए गुहार लगाता नजर आया , करीब 1 सप्ताह पूर्व फौजी के पिता और चचेरे भाई को दबंगों ने पुरानी रंजिश कर चलते रास्ते में गिरा कर जमकर पीटा था और मोबाइल रुपए लूट कर फरार हो गए थे
जनपद कानपुर देहात में आज सीमा की रक्षा करने वाला फौजी पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में अपने परिवार की सुरक्षा के लिए गुहार लगाता नजर आया , करीब 1 सप्ताह पूर्व फौजी के पिता और चचेरे भाई को दबंगों ने पुरानी रंजिश कर चलते रास्ते में गिरा कर जमकर पीटा था और मोबाइल रुपए लूट कर फरार हो गए थे
पिता की नाजुक हालत की खबर सुनकर फौजी अपने परिवार की सुरक्षा के लिए छुट्टी लेकर वापस आया और अपने पिता का इलाज कानपुर नगर के उर्सला हॉस्पिटल में करवा रहा है लेकिन गांव के दबंगों के खुलेआम घूमने के लेकर आज फौजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई ।दरशल पूरा मामला जनपद के थाना रूरा क्षेत्र के गांव सूतनपुरवा का है, इसी गांव का रहने वाला फौजी अभय त्रिपाठी जकूरा श्रीनगर मे भारत की सीमा पर तैनात रह कर देश की सेवा करने में लगा है , वहीं फौजी के पिता प्रदीप कुमार बाजपेई गांव में रहकर खेती किसानी का काम देखते हैं |फौजी के पिता और चचेरा भाई खेतों से काम करके घर वापस आ रहे थे तभी घात लगाए बैठे गांव के दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते फौजी के पिता और चचेरे भाई को जमकर पीटा ही नहीं बल्कि बंधक बनाकर मोबाइल और रुपए लूटकर फरार हो गए , पिता की गंभीर हालत में गांव के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया , जिसकी सूचना फौजी को मिली और फौजी आनन-फानन में छुट्टी लेकर घर वापस आया और अपने पिता का इलाज कानपुर नगर के उर्सला अस्पताल में करा रहा है , लेकिन वही पुलिस की कार्यशैली से परेशान फौजी ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर न्याय की गुहार लगाई की अपराधी खुलेआम घूम कर फौजी के परिवार को धमकी देने में लगे हुए हैं ,
लेकिन
स्थानीय पुलिस ने अभी तक इन आरोपियों को गिरफ्तार करना भी मुनासिब नहीं समझा ,
देश की सेवा करने वाला फौजी अब
अपने ही परिवार की सुरक्षा की चिंता में लगा हुआ है .....बरहाल पूरे मामले को लेकर
पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर
बड़ा सवाल खड़ा होता दिखाई दे रहा है ,
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।