ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
इंस्पायर्ड अवार्ड्स मानक के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट लेवल साइंस
एक्सहिबिशन एंड प्रोजेक्ट के तहत बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में एक
विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें जिले के तमाम स्कूलों समेत
कानपुर देहात के लगभग 46 स्कूल के छात्र छात्राओं ने अपने समाज की जरूरतों
को ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट मॉडल्स बनाकर उसे प्रदर्शनी में लगाया
है
वायु प्रदूषण होगा कम-बैंकों में डकैती रोकने के लिए करे इस डिवाइस का प्रयोग
बीएनएसडी
इंटर कालेज में लगभग 46 स्कूलों के छात्र छात्राओं ने अपने हुनर को
दर्शाते हुए समाज की जरूरतों और बढ़ती हुई तकनीकों को अपने मॉडल्स में
दर्शाकर उसे प्रदर्शनी में लगाया किसी ने शहर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को
रोकथाम के लिए मॉडल बनाया तो किसी ने खेतो में जंगली जानवरो के घुस कर
फसलों को उजाड़ने से रोकने का मॉडल तो किसी ने बैंक डकैती पर काबू पाने के
लिए मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा को दर्शाया। जवाला देवी स्कूल की दसवीं की
छात्रा सुचिता प्रजापति में एयर पॉल्युशन कन्ट्रोलिंग भट्टी बनाया है ये
भट्टी शहर में फैले हुए प्रदूषण को कम करने में सहायक होगी जो लोग कूड़ा
सड़को पर जला देते है जिससे प्रदूषण अधिक फैलता है कई बीमारियां पनपने लगती
है।
इस भट्टी में यदि वह कूड़ा जलाएंगे तो इसका धुआं इसमें मौजूद पानी के
अंदर बैठ जाएगा जो इसकी हल्की गैस होगी वह उड़ जाएगी इस मॉडल की मदद से वायु
प्रदुषण पर 70 प्रतिशत तक राहत मिल सकती है इसका प्रयोग बडी बडी
फेक्ट्रियो व केमिकल फैक्ट्रियों पर भी किया जा सकता है जिससे प्रदूषण पर
लगाम लगाया वजा सकता है। बीएनएसडी कालेज के 7 वीं के छात्र आयुष पाठक ने
बताया कि खेतो में जिस तरह से जंगली जानवर अंदर घुसता है और फसल को तहस नहस
कर देता है उन्हें खेतो के अंदर जाने से रोकने के लिए यह मॉडल फील्ड
प्रोटेक्टिव अलार्म बनाया है यदि कोई भी जानवर खेतो में घुसता है तो इसमें
एक सर्किट लगाया है वो उसे डिटेक्ट करते हुए बज़र बजने लगेगा जिससे जानवरो
को भी कोई नुकसान नही होगा और फसल भी सुरक्षित रहेगी इसको बिजली से भी
चलाया जा सकता है काफी रेंज तक जानवरो के खेतो के अंदर घुसने तक भी यह
बजायेगा। कानपुर देहात औरैया से आये ग्यारहवीं के छात्र सोमेश दुबे ने
बताया कि हमने ऑटोमेटिक हाई सिक्युरिटी डिवाइस बनाई है
जिस तरह बैंकों में
आये दिन डकैती ,एटीएम लूटने जैसी वारदाते होती रहती है यह डिवाइस का
प्रयोग करने से इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है यदि यह बैंकों में
लग जाये तो इस ऑटोमेटिक डिवाइस के जरिये अब चोरी की वारदातें थम सकती है ।
इस डिवाइस के जरिये एलईडी से पड़ने वाली लाइट से एलडीआर की।क्षमता बढ़ जाती
है और विधुत प्रकाश पड़ने पर डिवाइस एक्टिव हो जाती है और उसमें लगी मोटर
अपने आप चालू हो जाती है जिसका सम्बन्ध गेट व सायरन से होता है इसके अलावा
यह पुलिस स्टेशन पर भी इसका प्रयोग करने से इस डिवाइस से सायरन व रेड लाइट
एक्टिव हो जाएगी जिससे पुलिस फोर्स एक्शन में आ जाएगा।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।