रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
आगामी 9 दिसम्बर को लखनऊ स्थित रमाबाई मैदान में आयोजित
प्रगतिशील समाजवादी (लोहिया) एवं बहुजन मुक्ति पार्टी की संयुक्त जनाक्रोश
महारैली में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने के लिए पार्टी के नेता और
कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।
जिसके चलते जनपद मुख्यालय के तिर्वा
रोड गोलकुआं के निकट सन्तोष फाउण्डेषन विद्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक
हुई। बैठक में प्रमुख रुप से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय
महासचिव व कानपुर मण्डल प्रभारी रघुराज सिंह शाक्य ने तैयारियों की समीक्षा
की और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं से महारैली में पहुंचने की अपील की।
इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मुनीर कुरैशी भी मौजूद रहे।
भाजपा सरकार पर बोला हमला
कार्यकर्ताओं
को संबोधित करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कानपुर मण्डल प्रभारी
एवं राष्ट्रीय महासचिव रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि वर्तमान समय में देश
विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। पिछले साढ़े चार साल से नोटबन्दी, जीएसटी
तथा महगाई ने हर तबके की कमर तोड़ रखी है। किसान, व्यापारी, दिहाड़ी मजदूर,
अल्पसंख्यक, महिलाएं आदि परेशान है। किसान आत्महत्या कर रहा है।
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था पंगु सी हो गई है। विकास
कार्यों पर बे्रक लगा है। इन्हीं गम्भीर मुद्दों को लेकर 9 दिसम्बर को लखनऊ
स्थित रमाबाई मैदान में महारैली का आयोजन किया जा रहा है।
रैली बनेगी महारैली
जनपद
से लगभग 150 वाहनों से कार्यकर्ता वहां पहुंचेगें। सिंह ने
कार्यकर्ताओं से महारैली में जाने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि
कानपुर मण्डल से लगभग डेढ़ लाख कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेगे। उन्होने बताया कि
महारैली में बतौर मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव व वीएल मातंग मौजूद
रहेंगे। श्री सिंह ने जिलाध्यक्ष मुनीर कुरैषी सहित अन्य पदाधिकारियों से
तैयारियों के संबध में वार्ता कर जानकारी की।
मुलायम को बताया सरंक्षक
सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी 45 छोटे दलों के साथ मिलकर भाजपा को हराने का
कार्य करेेगी, यदि समाजवादी पार्टी मिलकर कार्य करना चाहती है तो उनका
स्वागत है। श्री सिंह ने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में
सपा ने कांग्रेस का साथ नही दिया और भाजपा को फायदा पहुंचाया। लोकसभा चुनाव
के मद्देनजर तीसरे मोर्चा के गठन के सवाल पर श्री सिंह ने कहा कि पार्टी
को सम्मान मिला तो साथ देंगे। उन्होने कहा कि मुलायम सिंह यादव हमारे
संरक्षक है। हमारी पार्टी को उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा।
सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
उन्होने
कहा कि मुलायम सिंह यादव जहां से या जिस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, वहां
उनका समर्थन करेंगे। बाकी सीटों पर पार्टी अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में
उतरेगी। इस अवसर पर इटावा से आए केके यादव, लोकसभा प्रभारी राजेश यादव
,जिलाध्यक्ष मुनीर कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष मुरारी यादव, राजेश यादव, सन्तोष
यादव, मोहम्मद आरिफ, शिशुपाल शाक्य, शादाब हुसैन, प्रदीप यादव, अनिल
कुशवाहा, मो. राशिद, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रवि यादव, महिला मोर्चा
अध्यक्ष राजकुमारी राजपूत सहित बहुजन मुक्ति पार्टी के समीक्षा प्रभारी
सतवन सिंह राना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।