रिपोर्ट - तुफैल ताहा
लंबे अरसे से चल रहे अवैध गुटखा फैक्ट्री कारोबार का स्वाट
टीम प्रभारी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामारी कर भारी मात्रा
में गुटखा बनाने की सामग्री व मशीनों सहित अवैध माल से लदी स्कॉर्पियो
गाड़ी बरामद की
स्वाट
टीम प्रभारी बृजेश यादव , रजत कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह , कांस्टेबल
कमल कांत सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक शिव मिलन सिंह दल बल के साथ कस्बा
स्थित रॉरी मोहाल में अशोक राजपूत के मुर्गी फार्म में अचानक छापा मारा
छापेमारी में अवैध गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री 3 मशीनें व लाखों रुपए की
सुपारी , लोंग ,तंबाकू इलाइची एवं मोहिनी गुटखा ,धोनी गुटखे के बैगों से
भरी स्कॉर्पियो कार सहित गुटखा बनाने वाली अन्य सामग्री व उपकरण बरामद किये
गये
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया
छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी है अवैध बरामद माल फार्म हाउस से थाने
भिजवाया जा रहा है सारा माल थाना पहुंच जाने के बाद उनकी फ़र्द तैयार की
जायेगी और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के बाद विधिक कार्यवाही
की जायेगी उन्होंने बताया कि पकड़ी गयी अवैध गुटखा फैक्टी से लगभग पांच लाख
का माल व स्कॉर्पियो कार एवं गुटखा बनाने की मशीनें बरामद की गयी।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।