ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के सैबसू गांव में एक अधेड़ का खून से लथपथ
शव मिलने से
सनसनी फ़ैल गयी | शव मिलने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरफ फ़ैल गई और
देखते ही देखते सैकड़ो की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामोनी ने घटना की जानकारी
पुलिस को दी |मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव की
शिनाख्त दुर्गेश उर्फ़ नन्हे के रूप की। बताया जा रहा है की नंन्हे दो
दिनों से लापता था | पुलिस
ने हत्या की आशंका जताते हुए दुर्गेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया है मामले की छानबीन में जुट गई है |
सैबसू गांव के रहने वाले दुर्गेश तीन दिन पहले लापता हो गए थे परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन उनका दो दिनों तक कोई पता नहीं चल सका तो परिजनों ने थाने में दुर्गेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी | सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर झाड़ियों के पास कुछ खून के निशान देखे किसी अनहोनी की आशंका के चलते खोजबीन शुरू की तो झाड़ियों में एक की डेड बाड़ी अर्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई दिखाई दी |ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसपर स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगो से पूछ ताछ की |तो पता चला की यह मृतक का नाम दुर्गेश है और यह दो दिनों से लापता थे | सैबसू गांव के प्रधान पति विमलेश मिश्रा ने बताया कि गांव के बाहर खून के निशान मिले थे जिसको लेकर अनहोनी की आशंका जताई थी सोमवार को काफी लोगो ने खोजबीन करी तब झाड़ियों में इनका शव मिला |जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाए जिन्हे जांच के लिए वह अपने साथ ले गयी | पुलिस अधीक्षक प्रदुम्मन सिंह का कहना है कि 7 दिसम्बर को थाने में दुर्गेश के लापता होने की सूचना दी गई थी जिसपर खोजबीन की गयी थी लेकिन कोई पता नहीं चल सका था |
सोमवार की सुबह जानकारी
मिली की
गांव में एक जगह कुछ खून के निशान है जिसपर पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो
झाड़ियों में एक शव पड़ा हुआ मिला | जांच में यह बात निकलकर आयी है कि
दुर्गेश की ह्त्या कही और करके शव को झाड़ियों में फेंका गया है | दुर्गेश
की ह्त्या किसने और क्यों की पुलिस इस पर जांच कर रही है | वही घर वालो से
भी पूछताछ की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।