ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम (यूपीएसआईसी) के कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो सप्ताह पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने औचक किया था जिस पारा कई कर्मचारी समाया से आफिस में नहीं दिखाई दिए थे जिसके बाद मंत्री ने उन्हें समय से कार्यालय में आने की हिदायत दी थी। लेकिन कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं दिखा। सोमवार को एक बार फिर मंत्री के निरीक्षण में कर्मचारी नदारद मिले। जिस पर मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कार्यालय में अंदर से ताला लगाकर आगे की कार्यवाही करनी शुरू कर दी। वहीं मुख्य गेट बंद होने पर अपने ऊपर कार्रवाई होता देख बेलगाम कर्मचारियों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर दूसरा ताला बाहर से लगा दिया। और मंत्री जी को कार्यालय के अंदर बंधक बना दिया। इस दौरान कर्मचारी हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच कर्त हंगामा कर रहे कर्मचारियों को शांत कराया और में गेट का ताला खुलवाकर मंत्री को बाहर निकलवाया गया।
सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने सोमवार को फजलगंज स्थित उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। मुख्य गेट से घुसते ही मंत्री ने देखा कि कार्यालयों की बत्ती ही बंद थी और प्रबंध निदेशक केदारनाथ सिंह का दफ्तर भी बंद था। यह नजारा देख उनका पारा हाई हो गया। वहीं मंत्री को देख चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने तत्काल जनरेटर से कार्यालयों की बिजली चालू की। मंत्री ने प्रथम तल में ही मौजूद चार-पांच चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों से पूछा कि ड्यूटी का समय हो गया और अन्य लोग कहां है। इस पर वह शांत हो गये। इस पर मंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों के न मिलने पर प्रमुख सचिव भुवनेश्वर कुमार को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद वहां की हालात देख मंत्री आग बबूला हो गए और गुस्से में मुख्य गेट को बंद करने का निर्देश दे दिये।
कार्यालय का गेट बंद होने के बाद कैबिनेट मंत्री
ने हाजिरी रजिस्टर चेक किया, जिसमें कुछ ही कर्मचारियों के हस्ताक्षर
थे।जिसके बाद मंत्री ने द्वितीय और तृतीय तल पर जाकर कार्मिक अनुभाग,
कम्प्यूटर कक्ष, निर्माण अनुभाग और लेखा विभाग का निरीक्षण किया। पूरे
कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के अलावा एक संविदा बाबू और दो
इंजीनियर ही उपस्थित मिले। इस पर मंत्री ने गैर हाजिर कर्मचारियों के
रजिस्टर पर क्रास लगा दिया और एक दिन के वेतन काटने का निर्देश दे दिये।इधर
मंत्री कार्यालय के अंदर निरीक्षण करते रहे तो वहीं 10 बजे के बाद
कर्मचारी मौज मस्ती करके कार्यालय आते रहे। लेकिन कार्यालय का गेट बंद होता
देख वह यह समझ चुके थे कि अब कार्रवाई होना तय है।
इसको देखते हुए बेलगाम
कर्मचारियों ने दबाव बनाने के लिए नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे गेट खुल सके
पर मंत्री के आदेश के चलते वहां पर मौजूद कर्मचारी गेट खोलने को तैयार
नहीं हुये। इस पर बाहर घूम रहे कर्मचारियों ने गेट पर दूसरा ताला लगा दिया।
इसकी जानकारी पर भारी फोर्स पहुंच गयी और मंत्री के निरीक्षण के बाद
जबरदस्ती गेट को खुलवाया गया और मंत्री को बाहर निकाला जा सका।
मंत्री सत्यदेव पचौरी ने बताया कि दो सप्ताह पहले निरीक्षण किया था तो भी लापरवाही सामने आयी थी और आज तो घोर लापरवाही दिखी। प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रबंध निदेशक केदारनाथ सिंह मध्य प्रदेश के चुनाव में हैं। उनके आने पर सभी लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।