ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
लोगों
को अपने आधार सम्बन्धी दिक्कतों व नए आधार बनाए जाने को लेकर प्रधान डाकघर
में डाक विभाग की तरफ से आधार पंजीयन व सुधार कैम्प का आयोजन शुक्रवार को
किया गया। कैम्प पर भारी मात्रा में लोग अपने अपने आधार में सुधार कराने
के लिए पहुंचे।
जहा उनके गड़बड़ आधार को सुधारा गया। बड़े चौराहा स्थित प्रधान डाकघर के अलावा कचहरी स्थित चेतना चौराहै पर पुराने सभागार में भी आधार पंजीयन सुधार कैम्प डाक विभाग द्वारा लोगों के लिए लगाया गया है जहां लोग सुबह से ही अपने अपने दस्तावेजों के साथ आधार सम्बन्धी शिकायतो को बता रहे थे जिसका कैम्प में बैठी हुई टीम उनकी हर समस्या का निराकरण करने में जुटी रही। वही जिनका आधार नही बना था उनके नए आधार भी इस कैम्प के माध्यम से बनाये गए। उसके लिए कैम्प टीम ने उनका स्केनिंग कर कंप्यूटराइज में डेटा फीड कर उनका आधार का अपडेशन किया ।
चीफ
पोस्ट मास्टर मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि दो जगहों पर हमारा यह कैम्प
आमजनता के लिए लगाया गया है जिसमें लोग आधारकार्ड अपडेशन के लिए पहुंचे है
जिसमें जैसे आधार में जरूरत की चीज़ें गड़बड़ है जैसे जन्मतिथि, नाम मे कोई
परिवर्तन, पता यह सब अपडेट किया गया। यह केंद्र सरकार की योजना है हमारा
मकसद है कि लोग ऐसे सुधार कैंपो का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले जिससे जागरूकता
बढ़ेगी।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।