ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
ग्रीनपार्क स्टेडियम में 18 मंडल की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रादेशिक सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को किया गया. कार्य्रकम का शुभारंभ करने पहुंचे मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की . जहां उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ गुब्बारे उड़ा करा किया।
साथ ही फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन भी किया। 18 मण्डल की पण्डित
दीन दयाल उपाध्याय प्रादेशिक सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का ग्रीनपार्क में
आयोजन किया गया है हर मण्डल से आई हुई टीम अपनी पूरी क्षमता झोंकने में
जुटी हुई है कोई भी टीमें किसी को कम नही आंक रही है और जोर शोर से मैदान
पर उतरने को तैयार रहीं। इस अवसर पर मण्डलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा ने सभी
18 मण्डल से आई हुई टीमों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सभी पूरी
ईमानदारी के साथ अपना स्वाभाविक खेल खेलें और आगे बढ़ते रहिए साथ ही
उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर सभी का हौसला भी बढ़ाया।
वहीं मण्डलायुक्त
ने फिजियोथेरेपी सेंटर का भी उदघाटन किया ईस अवसर पर जिलाधिकारी श्री विजय
विश्वास पन्त , अपर जिलाधिकारी नगर आदि खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।