हमीरपुर - शोहदे का आतंक ,छात्रा को कोचिंग के अन्दर पीटा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 1 December 2018

हमीरपुर - शोहदे का आतंक ,छात्रा को कोचिंग के अन्दर पीटा

रिपोर्ट - तुफ़ैल ताहा

सूबे  की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार सत्ता में आने के साथ ही नारी सम्मान के  तमाम दावे करती आई है साथ ही नारी सुरक्षा को लेकर कानून में कई तरह के प्रावधान किए गए है लेकिन कानून का डर ज़मीनी स्तर में कितना है सूबे में नारी के ऊपर बढ़ते अत्याचार इनका जीता जागता उदाहरण है






 ताजा मामला हमीरपुर जिले में सामने आया है जहाँ इंटर की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के बाद मारपीट की गई एक हफ्ते से मनचला युवक गंदे गंदे कमेंट कर कर रहा था परेशान छात्रा को जान से मारने की दी थी धमकी.. मनचले के ऊपर कोई कार्रवाई ना होने पर उसके हौसले बुलंद हो गए और छात्रा के साथ कोचिंग में घुसकर मारपीट की .. इस घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने सारे मामले की तहरीर पुलिस को दी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है युवक अभी फरार है।


मामला हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र का है जहाँ  एक मनचला युवक श्री कृष्ण विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में इंटर की छात्रा को कोचिंग आते जाते वक्त एक हफ्ते से गंदे कमेंट कर जान से मारने की धमकी दे रहा था धमकी के डर से छात्रा ने किसी को भी अपने साथ छेड़छाड़ की घटना की जानकारी नहीं दी जिससे मनचले युवक हवस और बढ़ गई  मनचले ने कोचिंग पढ़ने गई छात्रा के साथ कोचिंग में ही लात घुसो से मारपीट शुरू कर दी जब कोचिंग में मौजूद लोग युवक को पकड़ने दौड़े तो युवक वहां से भाग निकला छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है मनचला युवक अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।