रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज में सड़क हादसे में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुंवर
योगेंद्र सिंह की मौत हो गई। जिनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके गांव
सुखसेनपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पार्टीगत दीवारें
तोड़ते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और भाजपा के विधायक सहित बड़ी संख्या
में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
नीलगाय बनी मौत का कारण
यूपी
में कन्नौज जिले के तिर्वा में एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कार सवार
पूर्व विधायक कुंवर योगेंद्र प्रताप सिंह की मौत हो गयी। जबकि चालक गंभीर
रूप से घायल हो गया ।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सुखसेनपुर गांव
निवासी इक्यानवे वर्षीय कुंवर योगेंद्र प्रताप सिंह अपनी कार से तिर्वा जा
रहे थे। कार को गांव के प्रमोद कुमार चला रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे वापस घर
जाते वक्त उनकी कार पर तिर्वा - इंदरगढ़ के बीच आगौस गांव के सामने नीलगाय
कूद गई। जिससे हादसे में पूर्व विधायक व चालक दोनों के सिर में कांच घुस
गई और वह जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने निजी वाहन से दोनों को मेडिकल
कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पूर्व विधायक को मृत घोषित कर
दिया। डॉक्टर ने बताया कि उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
दो बार रहे विधायक
पूर्व
विधायक कुंवर योगेंद्र प्रताप सिंह ने साल 1980 में उमर्दा विधानसभा
क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था और विधायक चुने गए थे। वह दो
बार अपने क्षेत्र से विधायक रहे। समाज सेवा से अपनी पहचान बनाने वाले
कुंवर योगेंद्र सिंह को स्थानीय जनता काफी पसंद करती थी। इसी कारण उनके
बेटे अरविंद सिंह को भी उमर्दा विधानसभा सीट से सपा की टिकट पर दो बार जनता
ने विधायक चुना। योगेंद्र प्रताप की मौत की जानकारी मिलते ही गांव और
आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए
देर शाम तक लोगों की भीड़ घर पर उमड़ती रही

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।