कन्नौज - बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर की हत्या - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 23 December 2018

कन्नौज - बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर की हत्या

रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
 
कन्नौज में बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बन्द करके घर जा रहे सर्राफा व्यापारी को गोली मार दी। व्यापारी को लूटने के इरादे से आये बदमाशों ने पहले तो व्यापारी को लूटने की कोशिश की, लेकिन जब व्यापारी ने बचने के लिए जद्दोजहद की तो सामने से उसके गोली मारी और भाग गये।गम्भीर हालत में व्यापारी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर उसे सैफई रिफर किया गया। रास्ते मे घायल सर्राफ की मौत हो गयी। व्यापारी के साथ हुई वारदात के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। सर्राफा व्यापारी पर दो महीने पहले भी जानलेवा हमला हुआ था। 

 
 
कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुसाहिब चौबे निवासी सत्तावन वर्षीय अखिलेश्वर दयाल वर्मा पुत्र गंगा शंकर वर्मा की मीनाबाजार में ज्वैलरी की दुकान है। देर शाम दुकान बन्द कर वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। अखिलेश्वर दयाल वर्मा थोड़ी दूर ही पहुँचे थे कि अपाचे बाइक पर सवार  तीन बदमाश आये और व्यापारी को रोककर लूटने की कोशिश की। जब व्यापारी ने लूट से बचने को जद्दोजहद की तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया।गोली व्यापारी के पेट मे लगी और वह वहीं गिर गये। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सराफ को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सैफई के मिनी पीजीआई ले जाने का सुझाव दिया। परिजन उन्हें फर्रुखाबाद ले जाने के इरादे से निकले लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 


प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि बदमाश लूट के इरादे से आए थे। छिबरामऊ के क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बदमाशों की तलाश के साथ उनकी मंशा जानने की कोशिश तेज कर दी है। वही परिजनो बताया कि  महीने भी इन पर जानलेवा हमला हुआ था। पूर्व में भी एक दफा हमला होने के कारण मामला रंजिश का भी हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।