कानपुर - मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर सजा है बांके बिहारी का भव्य दरबार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 23 December 2018

कानपुर - मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर सजा है बांके बिहारी का भव्य दरबार

 
 ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
रविवार को फूलबाग स्थित नानारावपार्क में गत वर्ष की भांति इस बार भी श्री बांके बिहारी महोत्सव बड़े ही भव्य और धूमधाम से मनाया जा रहा है जहाँ श्री बांके बिहारी का भव्य दरबार को देख सभी के मन मे मानो मथुरा वृंदावन समा गया हो ऐसा अद्भुत और सुंदर श्री बांके बिहारी का स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों का पंडाल में हुजूम उमड़ पड़ा। वही कई राज्यो से आये हुए प्रसिद्ध भजन गायकों ने बांके बिहारी के भजनों से पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया।

जय श्री राधे

श्री बांके बिहारी महोत्सव का भव्य पंडाल और उसमें विराजमान श्री बांके बिहारी जी की अदुभुत सुंदर मूर्ति अनोखी छटा बिखेर रही है हर तरफ मुरली वाले की ध्वनि से पंडाल गूंज रहा है तो मानो मथुरा और वृंदावन जैसा नज़ारा भव्य पंडाल में दिखाई पड़ा। 
 
 
भगवान का श्रृंगार भी मथुरा वृंदावन की तरह किया गया है।समिति के अध्यक्ष आशीष ने बताया कि श्री सालासर मंडल द्वारा सुंदर कांड का पाठ होगा और उसके बाद बांके बिहारी को भव्य बाल भोग चढ़ाया जाएगा और उसे वितरित किया जाएगा ततपश्चात पंडाल में प्रसिद्ध भजन गायक यहां अपनी बांके बिहारी की अद्भुत भजन सुनाकर भक्तों को रिझाएंगे कानपुर से संदीप दीक्षित, बरेली से शिवम शर्मा ,जयपुर से कुमार गिरिराज, अमृतसर से अर्चना जी द्वारा भजन किये जाएंगे। साथ ही मंडल के कुछ बच्चो द्वारा बिहारी जी के चरित्र की एक नाट्य प्रस्तुति की गयी इस दौरान पण्डल में बैठे हुए हज़ारो भक्त खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर महामंत्री आशीष खंडेलवाल समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।