ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
शहर को स्मार्ट सिटी बनाये जाने को लेकर चल रहे प्रयासों पर लगातार लग रहे
पलीते पर अब प्रशासन अपनी नज़रे टेढ़ी करता नजर आ रहा है जिसको लेकर
मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध नवीन मार्केट को मॉडल के रूप में विकसित किये
जाने के निर्देश दिए थे जिस पर शुक्रवार की सुबह कानपुर विकास प्राधिकरण
की उपाध्यक्ष किंजल सिंह ने शहर की प्रमुख नवीन मार्किट का औचक निरीक्षण
किया। इस दौरान पूरी मार्केट में अतिक्रमण से घिरी हुई दिखाई दी।
जिसके
चलते केडीए बीसी ने इस मार्केट से अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या को
तत्काल दूर करने के सख्त आदेश मौके पर मौजूद अधिकारियो को दिए. वहीँ
मार्केटमे मौजूद सार्वजनिक शौचालयो पर मिला और उस शौचालय के आगे लोग अपनी
अपनी दुकाने हुए लगाये हुए दिखाई दिए। जिस पर उन्होंने तत्काल ताला खुलवाने
और के भी आदेश दिए. केडीए वीसी किंजल सिंह को एक्शन में देखकर विभागीय
अधिकारी बिल्कुल राईट टाइम दिखाई दिए.
शहर
के सुप्रसिद्ध नवीन मार्केट का निरीक्षण करने के लिये शुक्रवार को केडीए
वीसी किंजल सिंह पहुंची उनके साथ एसपी ट्रेफिक सुशील सिंह भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान वे फुल एक्शन में दिखाई दीं उन्होंने मार्केट में
दुकानदारों द्वारा बाहर सड़को तक अतिक्रमण घेरे रखने को लेकर नाराज़ दिखी।
और आलाधिकारियों को फटकार लगाते हुए सभी को रास्ते से अतिक्रमण हटाने के
निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने पूरी मार्केट का निरिक्षण किया जहा उन्हें
कुछ शौचालय तो ऐसे दिखाई दिए जिनमे हमेशा ताला लटकता रहता था उनके
निरीक्षण की सूचना पर टॉयलेट की साफ सफाई शूरु हो गयी।
जिस पर जानकारी हुई
की अभी इसे खोला गया है तो उन्होंने फटकार लगाते हुए कर्मचारियों व वहाँ के
लोगों से कहा कि टॉयलेट को टॉयलेट की तरह प्रयोग किया जाए। वहीं उन्होंने
मार्केट में मौजूद शौचालयों का निरीक्षण किया वही शौचालय की हालत देख
नाराजगी जताई। वहाँ दुकानदार शौचालय में ताला डालकर खुद अवैध तरह से दुकान
संचालित किए जाते हुए पाए गए साथ ही फ़ास्ट फूड की सामग्री भी टॉयलेट में
दिखाई दी और बाहर अवैध रूप से स्टाल लगाया गया हुआ था जिससे वह शौचालय
दिखाई नहीं दे सके । इस पर अधिकारियो को फटकार लगाते स्टाल को हटवाने के
निर्देश भी दिए। केडीए वीसी किंजल सिंह ने कहा की नवीन मार्किट कानपुर की
पहचान है और इसे हम सब मिलकर हर हाल में सुंदर रखेंगे।मुख्यमंत्री के
निर्देश ने सुप्रसिद्ध नवीन मार्केट को स्मार्ट सिटी की मॉडल मार्केट बनाये
जाने को लेकर सभी अधिकारियो और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए है
अतिक्रमण को तत्काल हटाये जाने समेत दुबारा कब्जा करने पर मामला दर्ज कराये
जाने के भी आदेश दिए गए है


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।