ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
चार दिसंबर को शहर के घंटाघर इलाके में हुई व्यपारी के साथ लूट के मामले
में पीड़ित व्यपारी ने खुद ही इस लूट का खुलासा कर पुरे गैंग का पर्दा फास
कर डाला। जिसके चलते पुलिस महकमे ने व्यपारी को सम्मानित कर उसे प्रशस्ति
पत्र से नवाजा भी। पुलिस ने व्यापारी की मदद से गैंग की तीन शातिर महिलाओं
को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
4 दिसम्बर को
बाँदा निवासी राजबिन्दु गुप्ता अपनी पत्नी के साथ उसका इलाज कराने व
व्यापार के सिलसिले में शहर आये हुए थे जिसके चलते व्यपारी ने पत्नी को
इलाज के लिए टाटमिल स्थित अस्पताल में उतरा दिया था और व्यापार के लिए ई
रिक्शा पर अपने दो साथियों के साथ बैठ गए और इसी बीच उसी ई रिक्शे पर तीन
महिलाएं और बैठ गयी।जिसके बड़ा ई रिक्शा से राजबिंदु गुप्ता घंटाघर पंहुचा
कर व्यपारी की दुकान में उतरना था तभी किसी तरह रिक्शे में बैठी महिलाओ ने
बैग से तीन लाख पचास हजार रूपए पार कर दिया। इस दौरान जब व्यपारी ने दुकान
में पहुंच कर अपना बैग खोला तो उसमे से रूपए गायब थे।
आनन फानन में
व्यापारी कलक्टरगंज थाने पहुंचकर अपनी आपबीती बताई जहां उसकी पहले तो एफआई
आर नही लिखी गयी। जिसके बाद राजबिंदु ने हिम्मत नही हारी और अगले दिन सुबह
ही स्टेशन के पास पहुंचा और उस ई रिक्शा वाले को ढूंढने लगा। इस दौरान वह
रिक्शा चालक घण्टाघर में दिखाई पड़ा। राज बिंदु ने उसे रिक्शे से उतारा और
उसे कलक्टरगंज थाने ले गया।
लेकिन पुलिस ने ज्यादा कड़े तरीके से उससे पूछताछ नहीं किया जिसके बाद राजबिंदुने उन महिलाओ के बारे में टाटमिल पहुंचकर वहाँ मौजूद पंचर वाले और रिक्शे वालो से उन महिलाओं के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह तीनो महिलाएं परमपुरवा की है .व्यापारी ने दिन रात एक कर टप्पेबाजी करने महिलाओं तक पहुंच गया और उनका बड़े ही बहादुरी से वीडियो बना कर पुलिस को कार्रवाई करने को कहा। हद तो तब हो गयी कि इसके बाद भी कलक्टरगंज पुलिस ने कार्रवाई नही की. जिसके बाद पीड़ित व्यापारी ने एसपी सिटी से गुहार लगायी।एसपी सिटी के हस्तक्षेप के बाद कलक्टरगंज पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाली तीनों महिलाओं को दबोचा लिया।
एसपी
सिटी राजकुमार अग्रवाल ने बताया की ये महिला टप्पेबाजों के पास से तीन लाख
पैतालिस हजार रुपए पुलिस ने बरामद किये है . यह शातिर महिलाओ का गिरोह शहर
में सक्रिय है यह महिलाये महाराष्ट्र की रहने वाली हैं जो कई शहरों आगरा,
दिल्ली में भी वारदातों को अंजाम दे चुकी हैं ये भीड़भाड़ वाले क्षेत्र को
टारगेट करती है जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डा,सिनेमाघर वाले स्थानों पर
शातिराना ढंग से लोगों को अपना शिकार बनाती थीं। पकड़ी गई तीनो शातिर महिला
परमपुरवा जूही निवासी सीमा,लता और रीमा है इनके पास से व्यापारी के साथ हुई
टप्पेबाजी के 3 लाख 45 हज़ार रुपये बरामद कर लिए गए हैं।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।