कानपुर-जनता से किये हुए वायदों पर खरा नही उतर सकी सरकार-आदित्य यादव - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 13 December 2018

कानपुर-जनता से किये हुए वायदों पर खरा नही उतर सकी सरकार-आदित्य यादव


 
ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी 'लोहिया'के संस्थापक शिवपाल यादव के पुत्र पी सी सी ऍफ़ चेयरमैन आदित्य यादव गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में कानपुर पहुँचे जहाँ  उन्होंने मीडिया से बात की।

जनता हिन्दू मुस्लिम की लड़ाई से आगे बढ़ चुकी है

वहीं वैवाहिक कार्यक्रम के बाद आदित्य यादव ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि जिस तरह से 5 राज्यो में हुए चुनाव के बाद जो नतीजे आये हैं वह इस देश की जनता और किसानों की आवाज थी जो वायदे ऊनसे सरकार ने किए थे उस पर वह खरे नही उतर पाए नतीजा आपके सामने है
 
खास तौर पर हिंदी भाषा के प्रदेश में बीजेपी की हार यह दर्शाती है की अब जनता हिन्दू मुस्लिम की बात व लड़ाई से आगे बढ़ चुकी है अब वह विकास चाहती है यह मोदी सरकार के लिए जनता ने बहुत ही बड़ा जवाब दिया है।
 
परिवारिक झगड़े के सवाल पर कहा कि वह अपनी पार्टी के प्रतिद्वंदी अखिलेश यादव या सपा को नहीं मानते बल्कि वह प्रतिद्वंदी उनको मानते है जो वादा करते है और उन्हें पूरा नहीं करते है। 2019 तक राम मंदिर निर्माण पर कहा की संविधान भी कुछ होता है दुनिया की सबसे बड़ी यूनिक चीज है सम्विधान इसलिए सुप्रीम कोर्ट निर्णय देगी वह होगा। इतनी विवादित जमीन पर मंदिर व मस्जिद का निर्माण नही होना चाहिए सरकार के पास और भी जमीन है कही और मंदिर मस्जिद बनने चाहिए। आदित्य ने कहा कि सेकुलर मोर्चे 2019 में प्रदेश में सबसे आगे रहेगी हम सभी जानते है कि इस प्रदेश की क्या दिक्कतें है जिसे यह सरकार पूरी नही कर पा रही है विकास होना चाहिए विकास किस तरह होना चाहिए जिसे हम देख रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।