कानपुर -- डीजे संचालक ने बाराती को पीटा हुई मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 11 December 2018

कानपुर -- डीजे संचालक ने बाराती को पीटा हुई मौत

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता 
 
चकेरी थाना क्षेत्र के  श्यामनगर इलाके में सोमवार की देररात शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी तभी शादी समारोह में सामिल होने आये एक युवक की डीजे बजाने वाले और साथियो ने बुरी तरह मारा जिससे वह घायल हो गया घायल के साथी दोस्तों ने  फानन में काशीराम अस्पताल ले गए जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोसित कर दिया। हंगामे की सुचना पर पहुंची पुलिस ने डीजे बजाने वाले के कुछ साथियो को हिरासत में ले लिया है वही मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा पजीकृत कर शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

श्यामनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में गौरव गुप्ता अपने बॉस के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था।  देर रात एक बजे करीब गौरव व उसके दोस्तों ने डीजे संचालक अवनीश यरफ नाटी से गाना बजाने को कहने लगे लेकिन  समय सीमा खत्म होने की बात कहते हुए डीजे संचालक ने गाना बजाने से मना कर दिया। इसपर गौरव व उसके साथियों ने अवनीश का लैपटॉप उठाकर फेंक दिया।जिसके बाद दोनों पक्षों में  विवाद शुरू हो गया और अवनीश ने भी अपने कुछ साथियो को मौके पर बुला लिया जिसके बड़ा अवनीश के साथियो ने गौरव की बुरी तरह पिटाई करा दी। इस दौरान गौरव खून से लथपथ जमीन पर गिर गया यह देख अवनीश के साथ मौके से फरार हो गए। वही गौरव के साथी किसी तरह उसे उठा कर काशीराम ट्रामा सेंटर ले गए जहा डाक्टरों ने गौरव को मृत घोसित कर दिया।
 
 
 
 
घटना की सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस ने मामले की छानबीन कर अवनीश व उसके साथी सौरभ को हिरासत में ले लिया है।
 
मृतक के पिता महावीर प्रसाद गुप्ता ने बताया की गौरव गोरियर का काम करता था उसके वह अपने बॉस की   शादी   में शामिल होने गया था। इस दौरान डीजे वाले से  जिस पर उसने अपने साथियो के  साथ मिल कर गौरव की ह्त्या करा दी। 

चकेरी इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि गौरव के पिता महावीर की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।