बस्ती /रुधौली - ट्रक की चपेट मे आने से छात्रा की मौत ,छात्र घायल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 11 December 2018

बस्ती /रुधौली - ट्रक की चपेट मे आने से छात्रा की मौत ,छात्र घायल

 रिपोर्ट - राज आर्या 
 
रूधौली थाना क्षेत्र के कथकपुरवा - केशवापुर मार्ग के डडवा कला सिवान के मे स्थित दीनानाथ मुर्गी फार्म के पास गिट्टी लदा ट्रक के चपेट में आने से परीक्षा देकर साइकिल से लौट रही 12 वर्षिय छात्रा सुमन उर्फ दुर्गावती की मौत ,शिवम घायल ,।
 
 
थाना क्षेत्र के डडवा कला सिवान मे स्थित मुर्गी फार्म के पास एस एस पूर्वाचल उच्चर माध्यमिक विद्यालय रकसा देवई संतकबीर नगर से परीक्षा देकर साईकिल अपने घर थाना क्षेत्र के केशवापुर जा रहे बहन सुमन उर्फ दुर्गावती पुत्री रामदीन भाई हरीकेश पुत्र रामदीन जा रहे थे कि सामने से गिट्टी लगे ट्रक देख कर सडक के किनारे खोदे गये टेलीफोन का तार का गढ्ढे मे साइकिल फस गई और अनियंत्रित होकर बहन ट्रक के पीछे पहिया के चपेट में आ गई व भाई गड्ढे के पास गिर गया जिससे बहन के सर के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ते हुए पार हो गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई व भाई के हाथ व पैर में चोट लगी ।
 
 
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव मय टीम ट्रक को कब्जे में ले लिया घायल छात्र को स्थानीय चिकित्सक के पास इलाज करवाया गया ।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सुमन कक्षा 5 की छात्रा व शिवम कक्षा 1 का छात्रा मौत की घटना सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क के बगल टेलीफोन का गड्ढा ना खुदा होता तो आज सुमन की मौत नहीं होती कोई कुछ ग्रामीण करें ताकि सड़क की चौड़ाई बहुत ही कम था अगर सड़क चौड़ी होती तो सुमन की आज मौत ना होती ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।