रिपोर्ट -मोबीन मन्सुरी
कन्नौज में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी अपनी दादी के साथ मवेशी चराने गई थी। उसी समय गाँव के ही एक युवक
ने उसको जबरन झाड़ियों में खींच कर घटना को अंजाम दिया और बेहोशी की हालत
में छोड़कर फरार हो गया।
किशोरी की नाजुक हालत देखते हुए परिजनों ने उसे
अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने घटना की पूरीजानकारी पुलिस को दी।
परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। इस
बीच पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर
लिया ।
कन्नौज जनपद के थाना सौरिख
क्षेत्र के एक गाँव में 14 तारीख को एक पंद्रह वर्षीय किशोरी अपनी दादी के
साथ बकरी चराने के लिए गई थी। शाम को लौटते वक्त वह आगे निकल आई। इस बीच
गाँव के ही एक युवक ने उसको नाले के पास झाड़ियों के बीच जबरन खींच लिया और
उसके साथ मारपीट कर जबरन दुष्कर्म किया। इस बीच जब किशोरी बेहोश हो गई तो
आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। देर शाम तक जब किशोरी अपने घर वापस नहीं
लौटी तो उसकी तलाश शुरू हुई।
जिस पर
परिजनों को झाड़ियों के बीच किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई मिली। जिसको
लेकर परिजन अस्पताल ले गए। होश आने पर किशोरी ने अपने साथ हुई घटना का
खुलासा किया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की
तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। इस बीच
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है,और
उसको जेल भेज दिया ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।