रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज में दहेज़ की बलिबेदी पर एक विवाहिता चढ़ गई। ससुरालियों ने पहले
विवाहिता का गला घोंटा और फिर उसको आग के हवाले कर उसका शव छोड़कर भाग गए।
पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस और मायकेवाले मौके पर पहुंचे। पिता की तहरीर
पर पुलिस ने पति सहित नौ ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की
है।
जनपद कन्नौज के भावलपुर निवासी नीरज उर्फ
टीटू पुत्र होरीलाल की शादी इसी साल 29 अप्रैल को औरैया जनपद के विधूना
थानाक्षेत्र बराहार गांव निवासी अर्जुन सिंह की पुत्री बीस वर्षीय आरती के
साथ हुई थी। सोमबार सुबह आरती का जला हुआ शव छोड़कर ससुरालीजन घर से भाग
गए। पड़ोसियों ने पुलिस और मायके वालों को सूचना दी।
उपजिलाधिकारी छिबरामऊ
गौरव शुक्ला, सीओ देवी गुलाम, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और चौकी इंचार्ज
चपुन्ना ओमबाबू तिवारी मौके पर पहुंचे। दोपहर में मायके वाले पहुंच गए।
हालात संदिग्ध देख पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराई। इसके बाद शव
पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि
ससुरालीजन दहेज में बाइक और चेन की मांग को लेकर आए दिन आरती से मारपीट
करते थे।
मांग पूरी न होने पर उसे जलाकर मार डाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि
मृतका के पति नीरज उर्फ टीटू, ससुर होरीलाल, सास, दो जेठानी, ननद, जेठ
बबलू, संजू और देवर विपिन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई
है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन सभी गिरफ़्तारी कर आगे की
कार्यवाही की जाएगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।