प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) में शामिल हुए, पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 1 December 2018

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) में शामिल हुए, पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी

चीफ रिपोटर UP - चन्द्र मोहन तिवारी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) में उन्नाव के पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली. पूर्व विधायक के साथ उन्नाव क्षेत्र के कई बीडीसी व ग्राम प्रधान पदाधिकारी भी पार्टी में शामिल हुए.



इस अवसर पर पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मुझे इसी उत्साह की आप सभी से उम्मीद थी, जिस तरह से हमारा संगठन तेजी आगे बढ़ रहा है अन्य राजनीतिक दल चिंतित हैं, आप सब की मेहनत रंग ला रही है. आज जिस तरह से सुन्दर लाल लोधी ने अपने साथ सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो हमारा उत्साह बढ़ाया है यह काबिलेतारीफ है. हम सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हैं.



वहीँ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) में सदस्यता लेते हुए पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी ने कहा कि यह दल तेजी से उभर रहा है इसके पीछे हमारे नेता शिवपाल सिंह  की मेहनत है, मुझे पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह जी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है. हम जरूर कीर्तिमान स्थापित करेंगे. सबसे पहले आगामी 9 दिसम्बर की रैली को सफल बनाना मुख्य उद्देश्य है.

   

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामनरेश मिनी, लखनऊ मंडल प्रभारी राम सिंह यादव, पार्टी ई० अरविन्द यादव आदि मौजूद रहे.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।