रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई ग्रामीण की मौत सूचना पर
पुलिस ने मौके पर पहुँच कर गंभीर रूप से घायल आशाराम को डॉक्टर राम मनोहर
लोहिया जिला अस्पताल फर्रुखाबाद लेकर गयी जहाँ इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ
ने घायल को किया मृत घोषित | पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों
को सूचना दी |
राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कनकापुर निवासी 45 वर्षीय आशाराम पुत्र
शन्नू लाल जाटव को थाना राजेपुर रहागीरों ने जमापुर के निकट सड़क किनारे
पड़ा देखा | जिसके बाद पुलिस ने आशाराम को लोहिया अस्पताल में रात्रि भर्ती
कराया | ईएमओ डॉ० प्रशांत सिंह सेंगर ने आशाराम को मृत घोषित कर दिया |
पुलिस द्वारा परिजनों को दी गयी सूचना के बाद लोहिया अस्पताल पहुंचे मृतक आशाराम के भाई पप्पू ने बताया की मेरा जमापुर में ही सोने चांदी की दुकान पर काम करता था | जिससे उसके परिवार का भरण पोषण होता था | आशाराम के परिवार में एक बेटा जिसकी उम्र लगभग 10-12 वर्ष , पत्नी बची है | बेटी की शादी हो चुकी है | वह लोग पुलिस सुचना पर लोहिया अस्पताल आये है |
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।