रिपोर्ट - रवि गुप्ता
देर रात कल्याणपुर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट के गार्ड
और पास ही लगाने वाले अंडा विक्रेता के बीच कहासुनी हो गयी अंडा विक्रेता
गार्ड से बंदूक छीनने की कोशिश करने लगा गया जहां गार्ड की बंदूक से चली
गोली में अंडा विक्रेता की मौत हो गयी। इस झगड़े व गोली चलने की पूरी घटना
पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस गार्ड को हिरासत में लेकर
पूछताछ में जुटी है।
जानकारी
के मुताबिक मकड़ीखेड़ा निवासी चेतन सिंह चंदेल 18 कल्याणपुर स्थित रतन ऑर्बिट
अपार्टमेंट के गेट के सामने अंडे की दुकान लगाता था बताया जा रहा है कि उस
अपार्टमेंट में रहने वाले अभिषेक अवस्थी के घर पार्टी होने के चलते चेतन
अंडे देने जा रहा था तभी किसी बात को लेकर गेट के बाहर तैनात गार्ड विजय
बहादुर ने उसे पहले रोका देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी और विवाद बढ़
गया इधर अंडा विक्रेता चेतन ने अपने और साथियों को आवाज़ दी और सभी गार्ड से
उलझ गए इस दौरान वे सभी गार्ड से हाथापाई करने लगे और बंदूक छीनने की
कोशिश करने लगे इतने में गार्ड की बंदूक से निकली गोली चेतन की गर्दन में
जा लगी चेतन वहीँ रोड पर खून से लथपथ गिर पड़ा। गोली की आवाज़ सुनते ही
इलाकाई लोग अपने घरों से बाहर आ गए और वहाँ का नज़ारा देख दंग रह गए। आनन
फानन में लोगों ने चेतन के परिजनों व पुलिस को घटना की सूचना दी और उसे
हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चेतन के
भाई संजू का आरोप है कि गार्ड ने चेतन की गर्दन में गोली मार दी ।
इस झगड़े की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों के बीच झगड़ा हो रहा है और गार्ड से सभी युवक बंदूक छीनने की कोशिश कर रहे है जिसमें गोली चली है। स्थानीय लोगों की माने बंदूक छीना झपटी में गोली चलने से मौत हुई है। कल्याणपुर थाने के प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि युवक का गार्ड से विवाद हुआ। और बंदूक की छीना झपटी में गोली चली फिलहाल गार्ड को पकड लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।