ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
चकेरी थाना क्षेत्र के काजीखेड़ा इलाके में दो पडोसी आपस में भीड़ गए
जिसके बाद एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के ऊपर लाठी डाँडो से हमला बोल
दिया घटना के दौरान तीन लोगो को गंभीर चोटे आई है। घटना की सूचना पर
पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। और मामले की जांच में
जुट गई है।
काजीखेड़ा
इलाके में रविंद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते है ,रविंद्र का घर पर
ही झोले बनाने का कारखाना लगा हुआ है जबकि रविंद्र के सामने एक प्लाट बन
रहा है जिनके मालिक सत्यदेव यादव है,रविंद्र के बेटे यश ने बताया की अभी एक
हफ्ते पहले सत्यदेव के प्लाट में एक मौरंग का डम्फर आया था और डम्फर अंदर
ले जाने की वजह से हमारे घर के बिजली का तार खींच गया था जिसकी वजह से
हमारे घर पर लगा हुआ मीटर खराब हो गया था जिसको अभी दो दिन पहले दोबारा
लगवाया है'
करीब 37 हजार का इसे लगवाने में खर्चा भी आया। गुरुवार की
सुबह सत्यदेव के प्लाट में फिर से डम्फर आ गया जिसके बाद हम लोगो ने अंदर
ले जाने को मना कर दिया जिसके बड़ा सत्यदेव और उनका लड़का सूरज व भांजा गौतम
लड़ाई करने लगे और थोड़ी ही देर में उन्होंने हम लोगो के ऊपर सरिया ,डंडे के
साथ इट पत्थरो से हमला बोल दिया हम हमले में चाचा वीरेंद्र ,भाई रिषभ और
कारखाने में काम करने वाले कमला वर्मा को बुरी तरह चोट आई जिसमे सभी के
ताके भी लगे है। हम लोग किसी तरह उनसे बच कर अपनी जान बचाई और पुलिस को
सूचना दी। चकेरी इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया की दो पक्षों में आपस में
झगड़ा हुआ है एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए है। अभी को मेडिकल के लिए भेज
दिया गया है आरोपियों की तलश की जा रही है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।