ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
बिठूर गंगा महोत्सव के आयोजन के दौरान गुरुवार को विंटेज कार रैली का
आयोजन किया गया जिसमे एक से बढ़ कर एक 11 गाड़ियों ने हिस्सा लिया इस दौरान
मैनावती मार्ग एनआरआई सिटी से झड़ी दिखाकर रैली वही शुरुवात की गई और बिठूर
के नानाराव स्मारक में पहुंच कर समाप्त हुई।
बिठूर महोत्सव
केतीसरे दिन मैनावती मार्ग से विंटेज कार रैली जिला प्रशासन दवारा निकली
गई जिसे कमिशनर सुभाष चाँद शर्मा और जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने झड़ी
दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रैली में सबसे खास गाडी रोल्स रॉयल लोगो के
आकर्षण केंद्र रही वही लोगो ने इस गाडी के साथ जमकर सेल्फी भी ली।
रैली
मैनावती मार्ग से होते हुए स्काण मंदिर पहुंची जहा लोगो ने उसका गर्म जोशी
से स्वागत किया उसके बाद रैली कल्याणपुर तिराहा ,बिठूर के गावो से होते हुए
नानाराव स्मारक पहुंची इस दौरान रैली को देखने के लिए गांव वालो का हुजूम
सड़क के किनारे दिखाई दिया और लोगो ने जगह जगह रैली का स्वागत भी किया।
स्मारक में रैली के पहुंचने पर जिलाधिकारी ने सभी वहांन चालकों को स्मृति
चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।