लखनऊ - बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ , जुमला बनकर रह गया , जब बेटी बचेगी तभी तो पढ़ेगी , - ममता चौधरी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 24 December 2018

लखनऊ - बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ , जुमला बनकर रह गया , जब बेटी बचेगी तभी तो पढ़ेगी , - ममता चौधरी

चीफ रिपोटर UP चन्द्र मोहन तिवारी

आगरा में हुई दलित छात्रा संजलि पर सरेराह पेट्रोल डालकर जलाकर की गयी निर्मम हत्या की घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए आज उ0प्र0 महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों महिला कांग्रेस की महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से सैंकड़ों महिलाओं ने प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर कूच किया जहां लालबहादुर शास्त्री मार्ग पर पुलिस प्रशासन द्वारा जबर्दस्त बैरीकेडिंग कर रोका गया जहां काफी देर तक पुलिस से धक्का-मुक्की हुई और महिलाएं योगी सरकार की बर्खास्ती की मांग करते हुए सड़क पर धरने पर बैठ गयीं।  

इस मौके पर प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं महिलाएं और बेटियां असुरक्षित हैं। जिस प्रकार सरेराह छात्राओं के साथ इस तरह की जघन्य घटनाएं हो रही हैं उससे पूरे प्रदेश में महिलाओं में सरकार के प्रति रोष व्याप्त हैं उन्होने कहा कि महिलाओं एवं बेटियों के खिलाफ होने वाला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होने कहाकि योगी सरकार का नारा - ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ सिर्फ एक जुमला बनकर रह गया है। उन्होने कहा कि जब बेटी बचेगी तभी तो पढ़ेगी। महिलाओं के प्रति शोषण जो भाजपा सरकार में किया जा रहा है वह अक्षम्य है। उन्होने कहाकि इसका खामियाजा आगामी 2019 के चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा और महिला विरोधी भाजपा सरकार को परास्त करके माकूल जवाब देने का काम महिला कांग्रेस करेगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।