रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज में एक कोल्ड मालिक के कहर का सच देखने को मिला है । जो उसके ही कोल्ड स्टोरेज में काम करने बाला एक कर्मचारी था । जिसकी कोल्ड स्टोरेज में बुलाकर बेहरहमी से की गई पिटाई के बाद क्षुब्ध कर्मचारी ने मौत का रास्ता चुना ।
मृतक के पास बरामद सुसाइड नोट में कोल्ड मालिक के प्रताड़ना से छुटकारा पाने का रास्ता मौत को बताया गया है। जिसके बाद नाराज परिजनो ने सैकड़ों लोगों के साथ नेशनल हाईवे 91 पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर और सीओ ने कार्यवाही का अस्वासन देकर घंटों बाद जाम खुलवाया।
कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जलालाबाद में कोल्ड मालिक रजनीकांत यादव का श्रीराम कोल्ड स्टोरेज है बहां संजय अग्निहोत्री कैशियर का काम करता है लेकिन कुछ दिनों से रजनीकांत यादव उसे प्रताड़ित करने लगे थे । आये दिन गाली देकर बेइज्जत करता था । जब कैशियर संजय ड्यूटी पर नही जाता था तो कोल्ड मालिक अपनी गाड़ी भेज कर उसे जबरिया बुलाया करते थे । कल भी रजनीकांत इसे घर से बुला ले गए थे ।

कोल्ड में ले जाकर इसको बेरहमी से पीटा । सबके सामने अपनी पिटाई से क्षुब्ध होकर कैशियर संजय ने घर जा कर सुसाइड लिखा और मौत को गले लगा लिया । मृतक संजय ने सुसाइड नोट में साफ लिखा था कि रजनीकांत से बचने के लिए सिर्फ आत्म हत्या ही एक रास्ता है । संजय की आत्म हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई लोगो मे कोल्ड मालिक के खिलाफ गुस्सा साफ देखने को मिल रहा था । बही गाँव के लोगो ने संजय के शव को लाकर नेशनल हाईवे 91 पर रख दिया । जिसके बाद एस डी एम सदर ब सी ओ सदर ने मौके पर पहुँच कर जाम को खुलबाया । काफी समझाने के बाद परिजन माने और रोड जाम को खोला जा सका ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।