रिपोर्ट - राज आर्या
मंगलवार को विकास खंड विकास खंड रुधौली मुख्यालय के सभागार में पूर्व
प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के रूप में 25 दिसंबर को
सुशासन दिवस मनाया गया रुधौली ब्लॉक सभागार में ब्लॉक सभागार में सुशासन
दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की फोटो पर विधायक
प्रतिनिधि राजू पांडे व विकास खंड अधिकारी रामरेखा सरोज द्वारा माल्यार्पण
किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बी.डी.ओ. रामरेखा सरोज ने
उपस्तिथि अधिकारियो को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना,
प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि समस्त
वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते
हुये अधिकारियो को लोगो तक पहुचाने के लिए निर्देशित किया गया।
और
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना द्वारा ब्लॉक स्तरीय स्टाल लगाकर श्रीमती
अलीमुन्निशा प्रभारी (सी डी पी ओ) ने बताया कि बाल विकास परियोजना के तहत
बच्चो के पालन पोषण के 7 माह के बच्चो से लेकर 3 वर्ष तक व 3वर्ष से 6वर्ष
के बच्चो को मीठा दलिया, नमकीन दलिया, दलिया लड्डू पोषाहार के रूप में दिया
जाता और गर्भावती महिलाओं व धात्री किशोरी बालिकाओं को साप्ताहिक वितरण
किया जाता है
इस दौरान ए डी ओ पंचायत महमूद अता, ग्रा.पं. अ.ऋतुराज
पाण्डेय, राजीव श्रीवास्तवा, जगदीश यादव, राम दरश, विजय कुमार चौधरी,
अभिनाश पाण्डेय, अवधेश कुमार, राम सहाय, जय प्रकाश जायसवाल, विजय यादव आदि
लोग मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।